
सीधी। ग्राम पंचायतों में कार्यरत चौकीदार/भृत्य संघ द्वारा मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सीईओ जिला पंचायत को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर दर पर वेतनमान का निर्धारण किये जाने की मांग की गई है।
ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि वर्ष 2013 से ग्राम पंचायतों के प्राप्त ई पंचायत अंतर्गत कंप्यूटर, एलईडी टीवी एवं अन्य सामग्रियों की सुरक्षा एवं देखरेख के लिए चौकीदार व कार्यालय की व्यवस्था साफ-सफाई के लिए भृत्य व सफाईकर्मियों की नियुक्ति की गई है। लेकिन हम सभी को श्रम अधिनियमों के विपरीत मनमाने तौर पर कहीं 500, कहीं 1000 तो कहीं 1500 रुपये का भुगतान प्रतिमाह किया जा रहा है। जिसके चलते आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
इस संबंध में कई बार धरना प्रदर्शन किया जाकर वेतन निर्धारण की मांग की गई, लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई है। संघ द्वारा कलेक्टर दर पर प्रतिमाह वेतन निर्धारण किये जाने के साथ ही अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।