
सीधी। शासकीय कन्या महाविद्यालय सीधी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता का सोमवार को क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा रीवा-शहडोल संभाग डॉ.आरपी सिंह के मुख्य अतिथ्य में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में कुल 9 टीमों भोपाल, सागर, इंदौर, रीवा, जबलपुर, छिंदवाड़ा, छतरपुर, खरगौन, उज्जैन ने प्रतिभाग किया। मैच का उद्घाटन मैच खरगौन और भोपाल संभाग की टीम के मध्य हुआ, जिसमेें भोपाल संभाग के खिलाडिय़ो ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
मुख्य अतिथि डॉ.आरपी सिंह ने खेल को मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमलेश्वर चतुर्वेदी ने खेलो मे अनुशासन की भावना को बनाए रखने पर बल दिया। प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के रुप में प्राचार्य शासकीय कन्या महाविद्यालय रीवा डॉ.विभा श्रीवास्तव, डॉ.रावेंद्र बहादुर सिंह चौहान, डॉ.सुरेंद्र बहादुर सिंह, समाजसेवी मीना गुप्ता, डॉ.विनोद प्रजापति, डॉ.विनोद राय उपस्थित रहे। अध्यक्षता शासकीय कन्या महाविद्यालय सीधी के प्राचार्य प्रो.ओपी नामदेव के द्वारा की गई। महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी अजय यादव ने प्रतियोगिता का विवरण प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के प्राध्यापक सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
पहले दिन इन टीमों लहराया परचम-
उद्घाटन मैच खरगोन को हराकर भोपाल संभाग ने जीता। दूसरे मैच रीवा और छतरपुर संभाग के बीच खेला गया, जिसमें रीवा विजेता रही। रानी अवंती बाई विवि सागर को ग्वालियर से वाक ओवर प्राप्त हुआ। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के सेमीफाइनल व फाइनल मैच आज 24 दिसंबर को खेले जाएंगे।