18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीधी

कहीं 30 तो कहीं 15 साल से लगातार विराजमान हो रही मां दुर्गा की प्रतिमा

हर साल बड़े आकर की प्रतिमा की जा रही स्थापित, शहर में स्थापित दुर्गा पांडालो में उमडऩे लगी भीड़

Google source verification

सीधी। नवरात्र पर दुर्गा पांडालो में इन दिनों उत्साह देखा जा रहा है। शांम होते ही पांडालो में भक्तों का तांता लग जाता है। किसी स्थान पर ३० तो कहीं १५ वर्षो से लगातार दुर्गा प्रतिमा स्थापित हो रही हैं। जहां मां के प्रति श्रद्धा रखने वाले भक्त ९ दिन तक उपवास पर वर्षों से पंडा बनते आ रहे हैं, जो ९ दिन तक सुबह शांम मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते हैं।

गांधी दुर्गा उत्सव समिति-
शहर के गांधी चौक के पास गांधी दुर्गा उत्सव समिति द्वारा विगत ३२ वर्षों से पांडाल सजाकर काली मैया की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। यहां प्रतिमा चौफाल से लाई जाती है। इस समिति की अध्यक्ष गीता सिंह व सदस्य के रूप में सत्यनारायण गुप्ता, शिवम गुप्ता, अंबर सोनी, आकाश गुप्ता काम करते हैं। यहां पंडा की भूमिका अदा करने वाले भक्त ने बताया कि जब वे छह वर्ष की उम्र के थे, तब से मां के प्रति श्रद्धा पैदा हुई और वे हर साल शारदेय नवरात्र पर ९ दिन तक ब्रत रखकर पंडा की भूमिका का निर्वहन करते हैं।

सब्जी मंडी दुर्गा उत्सव समिति-
पालिका बाजार पुरानी सब्जी मंडी में सब्जी मंडी दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष विपिन गुप्ता सहित अन्य सहयोगियों द्वारा दुर्गा प्रतिमा की स्थापना करवाई जाती है। विगत १५ वर्षों से दुर्गा प्रतिमा स्थापित करवाई जा रही है। प्रारंभ में एक फिट की प्रतिमा स्थापित करवाई गई, वर्तमान में १४ फिट की प्रतिमा यहां शोभायमान हो रही है।

दीनदयाल कॉलोनी-
शहर के दीनदयाल कॉलोनी में इंजी. शंकर सिंह परिहार व सहयोगियों के सौजन्य से दुर्गा प्रतिमा विगत पांच वर्ष से स्थापित करवाई जा रही है। नवदुर्गा उत्सव में एक दिन जगराते का कार्यक्रम आयोजित करवाया जाता है, जहां बाहर से आए कलाकारो के द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुती करते हैं, दशराहा के दिन मूर्ति का विसर्जन सोन नदी के गऊघाट में कराया जाता है।

लालता चौक दुर्गा समिति-
शहर के सोनांचल बस स्टैंड के नजदीक लालता चौक में लालता चौक नव दुर्गा समिति के द्वारा विगत तीन वर्षों से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करवाई जा रही है। यह आयोजन मोनू सोनी के सहयोग से शुरू किया गया। यहां भी उत्सव के एक दिन जगराते का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जहां मधुर म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा भक्ति गीतो की प्रस्तुती दी जाती है।