
सीधी। कोतवाली पुलिस ने नशीली कफ सीरप की बिक्री करते महिला को गिरफ्तार किया गया है। जब्त नशीली कप सीरप की कीमत 23 हजार रुपए बताई गई है।
मुखबिर की सूचना पर सिटी कोतवाली अंतर्गत रामपुर गांव में पुलिस ने फूलमती पति मुन्ना यादव के घर में तलाशी ली, तो बोरी में पैक 127 शीशी सीरप पाई गई, जिसे जब्त किया गया। महिला ने बताया कि नूतन कालोनी सीधी निवासी भास्कर पांडेय से यह सीरप खरीदकर बिक्री के लिए रखी है। महिला को हिरासत में लेकर मप्र ड्रग्स कंट्रोल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।