2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खास खबर
नेत्रदान का महत्व बताया
Play video

नेत्रदान का महत्व बताया

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के नेत्रों की नि:शुल्क जांच
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Suresh Yadav

•

Updated: 10 Oct 2018, 10:51 PM IST

जयपुर। लॉयन्स क्लब जयपुर सेन्ट्रल स्पाइन की ओर से विद्याधर नगर के सेक्टर 8 स्थित राजकीय सीनियर सैकण्डरी विद्यालय में नि:शुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में स्कूल के विद्यार्थियों के नेत्रों की जांच की गई तथा जरूरतमंद विद्यार्थियों को चश्मे के नंबर और दवाइयां भी दी गई। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में प्रोजेक्टर के माध्यम से मानव जीवन में नेत्र की महत्ता को बताया गया। इसके साथ ही शॉर्ट फिल्म के माध्यम से देश और दुनिया में होने वाले नेत्र रोगों और उपचार की जानकारी भी दी गई। शॉर्ट फिल्म में नेत्रदान के महत्व को भी बताया गया। नेत्रदान के प्रति जागरूकता के स्लोगन भी लिखवाए गए जिसमें विद्यार्थियों ने ‘अंधेरे सपनों में रंग भरो….नेत्रदान करोÓ, नेत्रदान को ‘अपने परिवार की परम्परा बनाइएÓ आदि प्रमुख रहे। शिविर में लॉयन्स क्लब के सदस्यों के साथ-साथ आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान के सदस्यों ने भी सहयोग किया।
नि:शुल्क बीपी और शुगर की जांच की
शिविर 400 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। संयोजक हेमन्त ने बताया कि शिविर दाना शिवम हॉस्पिटल के तत्वावधान में आयोजित किया गया, इसमें बीपी शुगर की निशुल्क जांच की गई। इस अवसर पर लॉयन्स क्लब के अध्यक्ष बसंत जलेवा सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।