8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास खबर
जयपुर सेंट्रल जेल ने दिया बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा….हटाई भाई बहनों के बीच की सलाखें
Play video

जयपुर सेंट्रल जेल ने दिया बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा….हटाई भाई बहनों के बीच की सलाखें

जयपुर सेंट्रल जेल ने दिया बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा....हटाई भाई बहनों के बीच की सलाखें

Google source verification

image

Kamlesh Agarwal

Aug 26, 2018

जयपुर सेंट्रल जेल में आज रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। इसके लिए जेल प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए गए है। कड़ी सुरक्षा के बीच बहने अपने भाईयों की कलाईयों पर राखी बांध कर मिठाई खिला रही है। बहनों के द्वारा भाईयों के लिए लाए सामान व मिठाईयों की कड़ी जांच के बाद जेल में अंदर पहुंचाया जा रहा है। भाईयों को राखी बांधने के लिए जेल में बड़ी संख्या में बहने पहुंची। राखी बांधने के दौरान कुछ बहनों के आंखों से आंसू बह निकले। राखी बांधने का कार्यक्रम जेल में सुबह आठ बजे से शुरू हुआ जो कि शाम पांच बजे तक चलेगा। वहीं इस बार जेल प्रशासन सलाखों के पीछे से राखी बांधने की परंपरा को समाप्त करते हुए भाइयों को बहनों के सामने बैठाकर राखी बंधवा रहे हैं। इसके लिए अलग से एक हॉल की व्यवस्था की गई। जेल में आने लोगों के वाहनों की पार्किंग के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है। जयपुर सेंट्रल जेल में वर्तमान में करीब दो हजार से अधिक बंदी रह रहे हैं। जेल प्रशासन भी बंदियों को रक्षाबंधन पर विशेष डाइट देगा। इसकी जेल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। जयपुर महिला जेल में भी रक्षाबंधन मनाया गया। महिला जेल में बहनों से राखी बंधवाने के लिए बड़ी संख्या में भाई पहुंचे।