4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास खबर

रोंगटे खड़े कर देने वाली सडक़ दुघर्टना का CCTV, हाईवे पार कर रहे बाइक को कार ने मारी जोरदार टक्कर

- बाइक सवार युवक की मौके पर हुई मौत

Google source verification

चेन्नई.

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले के पास चेन्नई-सेलम राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोंगटे खड़े कर देने वाला सडक़ दुर्घटना सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने हाईवे पार कर रहे एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार को कार काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। यह पूरा हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई दिल दहला देने वाली दुर्घटना में एक तेज रफ्तार कार सडक़ पार कर रहे एक बाइक सवार के ऊपर से गुजरती दिखाई दे रही है।

बताया जा रहा है कि युवक मुत्तुस्वामी अपनी बाइक से माडावाचेरी गांव से वेलु विरुदचलम जा रहा था और जब वह हाइवे पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। यह घटना सेलम-चेन्नई नेशनल हाइवे पर हुई और मुत्तुस्वामी की मौके पर ही मौत हो गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चिन्नासेलम पुलिस ने मृतक मुत्तुस्वामी के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए कल्लाकुरिची राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।