17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास खबर

पूर्णिमा पर ठाकुरजी का जेष्ठाभिषेक, सजी जलयात्रा की झांकियां

जेष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर छोटी काशी के मंदिरों में रविवार को ठाकुरजी का जेष्ठाभिषेक किया गया।

Google source verification

जयपुर. जेष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर छोटी काशी के मंदिरों में रविवार को ठाकुरजी का जेष्ठाभिषेक किया गया। इसके साथ ही जेष्ठ मास में चल रहे जलयात्रा उत्सवों का भी समापन हो गया। रविवार को मंदिर श्री गोविंददेव जी सहित छोटी काशी के मंदिरों में जलयात्रा उत्सव की झांकियां सजाई गई। इस दौरान ठाकुर जी का केवड़ा व गुलाब जल से मिश्रित सुगंधित जल से जेष्ठाभिषेक कर चंदन का लेप किया गया। इसके बाद सूती मलमल की पोशाक धारण करवा कर शीतल व्यंजनों व ऋतु फलों का भोग लगाया गया। गोविंददेवजी मंदिर में महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में ठाकुर जी का जेष्ठाभिषेक कर जलयात्रा उत्सव की झांकी सजाई गई। चांदनी चौक स्थित देवस्थान विभाग के मंदिर श्री ब्रजनिधिजी में पुजारी भुपेन्द्र कुमार रावल के सान्निध्य में जलयात्रा उत्सव मनाया गया। ठाकुरजी को सुगंधित जल के फव्वारे चला कर शीतलता प्रदान की गई। जाएगा। इसके बाद ऋतु फल अर्पित किए गए।