24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खास खबर
अरबों का पहाड़ा मिनटों में बोल देती है यह लड़की, देखें वीडियो
Play video

अरबों का पहाड़ा मिनटों में बोल देती है यह लड़की, देखें वीडियो

उसने महज 42 सैकंड में छह अरब 31 करोड़ 40 लाख 92 हजार 468 के पहाड़े को उल्टा और सीधा दोनों तरह से बोलकर ओएमजी बुक ऑफ रेकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया था। वंशिका का यह नौ विश्व रेकॉर्ड है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 24 Jan 2024, 7:34 PM IST


झुंझुनूं जिले के चिड़ावा निवासी और कोटा में अध्ययनरत नन्हीं गणितज्ञ वंशिका शर्मा की गणित में अद्भूत क्षमता देखकर हर कोई दांतों तले अंगुली दबा लेता है। वंशिका गणित कौशल में नौ विश्व कीर्तिमान स्थापित कर चुकी हैं। वह दसवां रेकॉर्ड बनाने की तैयारी में जुटी है।
कोटा में 12 वीं के साथ आईआईटी की तैयारी कर रही 18 वर्षीय वंशिका ने पिछले साल 30 दिसंबर 2022 को ऑनलाइन टेस्ट में रेकार्ड कायम किया था। उसने महज 42 सैकंड में छह अरब 31 करोड़ 40 लाख 92 हजार 468 के पहाड़े को उल्टा और सीधा दोनों तरह से बोलकर ओएमजी बुक ऑफ रेकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया था। वंशिका का यह नौ विश्व रेकॉर्ड है।

लिख चुकी 16 पांडूलिपि
वंशिका दूसरे बच्चों को भी गणित के प्रति प्रेरित करती हैं। बच्चों में गणित की समझ विकसित हो, इसके लिए वे किताबें भी लिख रही है। वह 16 पांडूलिपि तैयार कर चुकी है, जिसका जल्द ही प्रकाशन करवाया जाएगा। वह चाहती है कि पांचवीं से ही बच्चों को गणित की समझ विकसित हो। माता गायत्री शर्मा और पिता मनोज शर्मा का भी वंशिका को पूर्ण सहयोग मिलता है।

यूं बनाए विश्व कीर्तिमान
वंशिका ने पहला रेकॉर्ड 11 अंकों की टेबल महज 39 सैकंड में लिखकर, दूसरा 280 अंकों की टेबल 18 मिनट 4 सैकंड में, तीसरा दोनों हाथों से तीन-तीन अलग-अलग अंकों की टेबल महज एक मिनट से कम समय में बनाकर, चौथा और पांचवां रेकॉर्ड एक ही दिन में कायम किया। इसमें 12 अंकों की टेबल 41 सैकंड तथा दोनों हाथों से अलग-अलग अंकों की टेबल 46 सैकंड में लिखी, छठा रेकॉर्ड नौ अंकों की टेबल बगैर देखे महज 30 सैकंड में बोलकर तथा सातवां रेकॉर्ड दो अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा बोली गई 50 अंकों की संख्या को एक साथ जोड़-बाकी कर कायम किया। आठवां और नौवां रिकॉर्ड अरबों के पहाड़े को उल्टा-सीधा बोलकर बनाया।