4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

बरसात से फसलों को नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता

पाकिस्तान में बने नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से इलाके में बुधवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। दिन भर बादलवाही के बाद रात को अनूपगढ़, बीरमाना और राजियासर सहित कई स्थानों पर बारिश शुरू हो गई। देर रात तक जिलेभर में बारिश हुई। इस विक्षोभ से 31 मार्च तक बारिश की संभावना है। तापमान में गिरावट से कई स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका भी व्यक्त की गई है।

Google source verification

पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदला, कई जगह बारिश
श्रीगंगानगर. पाकिस्तान में बने नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से इलाके में बुधवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। दिन भर बादलवाही के बाद रात को अनूपगढ़, बीरमाना और राजियासर सहित कई स्थानों पर बारिश शुरू हो गई। देर रात तक जिलेभर में बारिश हुई। इस विक्षोभ से 31 मार्च तक बारिश की संभावना है। तापमान में गिरावट से कई स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका भी व्यक्त की गई है।
जिला मुख्यालय पर दिन भर आसमान पर बादल छाए रहे। कई बार बारिश की संभावना भी बनी। शाम चार बजे के आसपास धूप निकली तो बादल छितरा गए।
सूरतगढ़. पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार शाम क्षेत्र में एकबार फिर मौसम ने पलटा खाया और शहर से लेकर गांवों तक तेज बरसात हुई। शहर में रात्रि आठ बजे आंधी के साथ आसमान में घने बादल घिर आए और बिजली चमकने लगी। रात्रि साढ़े आठ बजे प्रारंभ हुआ रिमझिम बरसात का दौर नौ बजे तक तेज बरसात में बदल गया। बरसात से शहर के मुख्य मार्ग व वार्डों की सडक़ों पर जलभराव से आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्च के अंतिम पखवाड़े में लगातार बदलते मौसम के कारण हो रही बारिश से फसलों का काफी नुकसान पहुंचा है। आंधी, बरसात व ओलावृष्टि से खेतों में पकी पकाई फसलें धराशाई हो रही हैं। जिससे भूमिपुत्र निराश नजर आ रहे हैं।
सिद्धुवाला. क्षेत्र में बुधवार रात्रि एकबार फिर मौसम बदला। आसमान में बादलों की गर्जना तथा बिजली की चमक के साथ बरसात हुई। बरसात से फसलों को नुकसान होने की आशंका को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है।
जैतसर. कस्बे में बुधवार देर शाम मेघगर्जना के साथ बरसात हुई। बरसात के दौरान विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई। बरसात से फसलों को नुकसान होने का अनुमान है।
बीरमाना. क्षेत्र में बुधवार रात्रि तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। इस समय गेहूं की फसल पककर तैयार है। जबकि सरसों की फसल निकाली जा रही है। लेकिन लगातार हो रही बरसात के कारण किसान वर्ग काफी चिंतित है।
श्रीबिजयनगर. कस्बे मे बुधवार रात्रि बादलों की गर्जना के साथ बारिश हुई। जिससे खेतों में तैयार फसलों को नुकसान होने से किसानों की चिंताएं बढ़ गई है।
अनूपगढ़. क्षेत्र में एकबार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। बुधवार रात्रि तेज हवाओं के साथ हल्की बरसात से किसान वर्ग की चिंता बढ़ गई है।