12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

श्रीगंगानगर में दुकानदार की आंखों में मिर्ची डाली और चाकू दिखाकर लूटे चार लाख रुपए नकदी भरा बैग

- लूट की बड़ी वारदात: बचाव करने आए युवक को चाकू मार किया घायल, मची दशहत, दौड़ी पुलिस

Google source verification

श्रीगंगानगर. इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवकों ने एक दुकानदार की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर चाकू की नोक पर चार लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया। वारदात हनुमानगढ़ रोड स्थित चेताली एन्क्लेव कॉलोनी में दुकानदार के घर से कुछ कदम पहले हुई। बीच बचाव करने आए राहगीर पर अज्ञात लूटेरों ने चाकू मारकर गंभीर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार दुकानदार रात को रोजाना की तरह दुकान बंद कर नकदी से भरा बैग लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आए दो नकाबपोश युवक बाइक रोककर उतरे और दुकानदार की आंखों में मिर्ची डाल दी। दुकानदार के कुछ समझ पाता, उससे पहले ही लूटेरों ने चाकू दिखाकर बैग छीन लिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे दो युवकों ने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की तो लूटेरों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घायल युवक ने हिम्मत नहीं हारी और लूटेरों पर ईंट भी मारी लेकिन घटना के बाद दोनों नकाबपोश आरोपी मौके से फरार हो गए।
दुकानदार ने बताई आपबीती
चेताली एन्क्लेव कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय दुकानदार गुरसिमरन गोयल ने बताया कि उसकी जस्सासिंह मार्ग पर मनन प्लाईवुड नाम से दुकान है। वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर दुकान से अपने घर पर शनिवार शाम करीब पौने सात बजे रवाना हुआ था। वह जस्सासिंह मार्ग से होता हुआ हनुमानगढ़ रोड से होते हुए अपने घर पर आ रहा था। इस कॉलोनी के गेट को क्रॉस करने लगा तभी बाइक पर सवार दो युवक पीछे से आए और उस पर लाल मिर्ची पाउडर डाल दिया। चाकू दिखाते हुए उसका बैग लूट लिया। इस बैग में चार लाख रुपए की नकदी और लेपटॉप आदि था। इसके बाद दोनों युवक बाइक पर वापस हनुमानगढ़ रोउ की ओर जाने लगे तो वह शोर मचाने लगा कि कोई हेल्प करो, यह आवाज सुनकर कॉलोनी के गेट से आ रहे दो युवकों ने लूटेरों को पकड़ने लगे तो उन पर चाकू से हमला कर वे भाग गए। पुलिस ने इस दुकानदार को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसकी आंखों को चेकअप किया। दुकानदार ने बताया कि दोनेांलूटेरे का मुंह कपड़े से ढके हुआ था। वह समझ गया था कि लूटपाट के इरादे से ये लोग आए है। ज्यादा होशियारी भारी पड़ सकती है।
शोर मचाने के बावजूद लोगों का सहयोग नहीं
मुरारी कॉलोनी निवासी सोनू और राजेश दोनों युवक हनुमानगढ़ रोड पर अलग अलग मार्बल टाइल्स की दुकानों पर सेल्समैन है। ये दोनों अपनी दुकानों से डयूटी ऑफ के बाद घर लौट रहे थे, जब वे चेताली कॉलोनी के गेट के पास पहुंचे तब दुकानदार के शोर मचाने और बाइक सवार लूटेरों के भागने की घटना देखी तो बाइक वालों को घेर लिया। हिम्मत जुटाकर बाइक सवार युवक को काबू भी कर लिया लेकिन उसे साथी लूटेरे ने अपनी पास लंबा चाकू निकालकर उसकी जांघ में घोंप दिया और उसे दुबारा मारने का प्रयास करने लगा तब इस चाकू को पकड़ने लगा तो इस चाकू से उसकी अगुंलियां छिल गई। उसके दोस्त राजेश ने भी उसे संभाला। इस दौरान फिर से हिम्मत जुटाकर लूटेरों पर ईट मारी तो तब दोनों बैग लेकर बाइक पर भाग गए। इन दोनों मददगार युवकों का कहना था कि कॉलोनी में करीब आठ से नौ मिनट तक इस वारदात का दो दौर चला लेकिन शोर मचाने के बावजूद कोई भी हिम्मत दिखाता हुआ घर से बाहर नहीं आया।
भेदिये को पता था कि इस समय कैश घर जाएगा
दुकानदार से मिलने आए जिला चिकित्सालय में कई लोगों ने शक जताया कि यह भेदिए को पता था कि कैश लेकर घर जाएगा। इस दुकानदार ने भी पत्रिका को बताया कि अपनी स्कूटी की टोकरी में बैग रखने की बजाय उसने दोनों पैरों के बीच में टिफिन के साथ बैग रखा था कि ताकि किसी को इस कैश की भनक न लगे। दुकानदार ने बताया कि उस यह अभास लग रहा है कि लूटैरे उसकी दुकान से पीछे लग गए थे लेकिन मौका कॉलोनी के गेट के पास उस जगह वारदात को अंजाम दिया जहां अधिक अंधेरा और सन्नाटा रहता है।
वारदात के बाद पुलिस दौड़ी
इस घटना के बाद सदर सीआई सुभाषचन्द्र की अगुवाई में पुलिस दल ने पहुंचकर आसपास सीसीटी कैमरेां की फुटेज खंगाली। इस फुटेज में घटना स्थल के दौरान एक अन्य राहगीर भी अपनी बाइक लेकर निकला था लेकिन उसने इस घटना होते देख भी अनदेखी कर दी। इधर, सीओ सिटी आईपीएस विशाल जांगिड़ ने बताया कि पुलिस टीम लूटेरों की तलाश कर रही है। जल्द काबू होने की उम्मीद है।

सेल्समैन पर जताया शक
दुकानदार की दुकान पर एक सेल्समैन को इस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। दुकानदार के परिचितों ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि यह सेल्समैन कुछ दिनों से गैर हाजिर चल रहा है और उसकी गतिविधियां भी सही नहीं है। ऐसे में शक जताते हुए इस सेल्समैन की भूमिका खंगाले की बात कही। इस पर अधिकारियों ने उसी समय उसके मोबाइल और घर का पता लगाकर जांच शुरू की।