27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

सो मम हित लागी जन अनुरागी भयउ प्रगट श्रीकंता

So Mum's interest is in love- राम लला के जन्मोत्सव की रही धूम, भव्य शोभा यात्रा निकली

Google source verification

श्रीगंगानगर. भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी की गुरुवार को दिन भर धूम रही। शहर के राम मंदिरों में राम जन्मोत्सव उल्लास के साथ श्रद्धा भाव से मनाया गया। विभिन्न संगठनों ने शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरी। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ।
रामनवमी पर एल ब्लॉक हनुमान मंदिर से शोभायात्रा निकली। शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी शोभायात्रा का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत हुआ। नगर परिषद की सभापति करूणा चांडक ने भी शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा का विसर्जन सुखाडि़या सर्किल श्रीगोशाला में हुआ। शोभायात्रा के आयोजन में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, एल ब्लॉक हनुमान मंदिर ट्रस्ट, ब्रज गोपिका धाम सोसाइटी, श्री सनातन धर्म सभा हनुमान मंदिर, विश्वास विद्या मंदिर, दुर्गा वाहिनी, मातृ शक्ति और महाराजा गंगासिंह धरोहर संरक्षण संस्थान, अमरनाथ सेवा समिति का विशेष योगदान रहा। बड़ी संख्या में वाहन और पैदल श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए।इस दौारान राम दरबार, राधा कृष्ण और श्रृषि मुनियों की सचेतन झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। कई धार्मिक संगठनों के सदस्य आकर्षक परिधान पहन कर शोभायात्रा में शामिल हुए। राम धुन और भजनों पर थिरकते श्रद्धालु भगवान श्रीराम के रंग में रंगे नजर आए। शोभायात्रा के कारण यातायात अव्यविस्थत नहीं हो इसके लिए वन वे ट्रेफिक व्यवस्था की गई थी। पुलिस का भी पुख्ता इंतजाम शोभायात्र के साथ किया गया था।
इधर, रामनवमी पर सूरतगढ़ रोड िस्थत अन्नक्षेत्र श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। मन्दिर के प्रधान अजय कृष्ण स्वामी ने बताया कि बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुवार सुबह मन्दिर में चल रहे अखंड श्री रामायण पाठ को विराम दिया गया। दोपहर ठीक 12 बजे भगवान श्री राम के अवतरण पर श्रृद्धालुओं ने थाली बजाकर व दीप प्रज्जवलित कर एक दूसरे को राम जन्म की बधाई दी। उसके बाद हुए भजन कीर्तन में प्रभु श्री राम की महिमा का गुणगान कर छप्पन भोग लगाया गया व इत्र-पुष्प वर्षा की गई। श्रद्धालुओं में खिलौने और कड़ी-खीचड़े का प्रसाद वितरित किया गया। मन्दिर के ट्रस्टी व भण्डारा प्रभारी अशोक चराया ने बताया कि कार्यक्रम सम्पन्न होने पर अटूट भण्डारा लगाया गया। मुख्य सेवादार अभय शंकर स्वामी ने बताया कि रात्रि जागरण में बालाजी बाल मानस मण्डल के सदस्यों ने भजन प्रस्तुत किए।
वहीं, रामनवमी के पावन पर्व पर आर्य समाज, श्रीगंगानगर की ओर से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को याद करते हुए हवन-यज्ञ किया गया। इस यज्ञ के ब्रह्मा पं. नागेन्द्र शास्त्री एवं पं विक्रान्त शास्त्री के दिशा-निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण के तहत विधि-विधानपूर्वक हवन-यज्ञ हुआ। मंत्री धर्मेन्द्र, दीपक, रतन भटनागर, गौरमोहन, अलका, मानसी, ओमकार धनकड़, रवि, बलदेव, रामकुमार, सुभाष, प्रभावती देवी, दौलत, प्रमोद, अजय चड्डा, आदित्य सहित उपस्थित समस्त सदस्यों व साधकों ने श्रद्धा-भक्ति के साथ यज्ञ में आहुति प्रदान की। रवि भटनागर ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन चरित पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आर्य समाज सदस्यगण एवं अनेक साधक उपस्थित थे।
इस बीच, मिनी मायापुरी िस्थत स्वामी समाज सभा में रामनवमी पर कई कार्यक्रम हुए। सुबह भजन कीर्तन के बाद बच्चों की भगवान राम के जीवन पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई, जिनमें समाज के बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। आमसभा के बाद बच्चाें के लिए हुई प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर पुरस्कार वितरित किए गए।
इधर, बीरबल चौक के पास अरोड़वंश मदिर में भी भगवान राम का जन्मोत्सव हषोल्लास से मनाया गया। मंदिर के पुजारी दयाराम शास्त्री ने बताया कि राम जन्मोत्सव के समय महिलाओं ने थाली बजाकर खुशी मनाई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को बधाई दी। मंदिर ट्रस्ट की ओर से प्रसाद वितरित किया गया। बड़ा मंदिर में शाम को भजन कीर्तन का कार्यक्रम हुआ। पुजारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर भगवान राम के भजन गाए गए।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़