No video available
श्रीगंगानगर. सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग महिला और उसके पति को मोबाइल कॉल के जरिए डिजिटल अरेस्ट कर एक करोड़ पांच लाख रुपए ठगने के मामले में साइबर पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। अब तक इस मामले में सात आरोपी पकड़े जा चुके है। जांच अधिकारी साइबर थाने के प्रभारी डीवाईएसपी कुलदीप वालिया ने बताया कि 29 दिसम्बर को भोपाल के रहने वाले आरोपियों पीयूष नायक और ईशान बघेल को काबू किया गया था। इन दोनों आरोपियों ने अपने बैँक खाता की फर्म खोलकर आगे अपने जानकार रोहन बावेश्कर और सैफ अली को देना बताया था। इन दोनों आरोपियों को हरियाणा के सोनीपत साइबर क्राइम पुलिस ने काबू था। वहां से आरोपियों 27 वर्षीय रोहन बाविश्कर उर्फ बंटी पुत्र विजय बाविश्कर और 23 वर्षीय सैफ अली पुत्र अली शेर उर्फ अरशद अली को गिरफ़तार किया है। आरोपी मध्यप्रदेश के भोपाल हजूर में बी- 21 अम्बेडकर कॉलोनी पुराना सुभाषनगर गीतांजली विधालय के पास भोपाल हाल मकान नम्बर 21/16 (21/19). पुराना सुभाषनगर नजदीक दुर्गा मन्दिर, पुलिस थाना ऐशबाग जिला भोपाल का रहने वाला है। जबकि दूसरा आरोपी सैफ अली मध्यप्रदेश के विदिशा जिले की गंजबासोदा तहसील क्षेत्र गांव बालराखुर्द का निवासी है। जांच अधिकारी ने बताया कि इन दोनों ने अपने जानकारों को करीब 4-5 लाख रुपए का कमीशन लेकर बैंक खाता किराए पर दिया था। बुजुर्ग दंपती से फ्रोड की राशि इन दोनों के बैँक खातों में जमा हुई फिर वहां से निकलवाई गई। पूछताछ में इन दोनों आरोपियों ने स्वीकारा कि उनके जानकारों ने मोटा कमीशन का लालच दिया था।