सूरत. साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता लाने के लिए गणेशोत्सव के दौरान अनोखा प्रयोग किया है। जिसमें गणपति बप्पा भक्तों को साइबर अपराध मुक्त सूरत का आशीर्वाद देने के साथ साइबर अपराधों के प्रति जागरुक रहने का संदेश भी देंगे।
अठवालाइन्स स्थित साइबर क्राइम पुलिस थाने में मंगलवार को शहर पुलिस आयुक्त अजय तोमर ने भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की। पुलिसकर्मी के वेश में गणेश प्रतिमा के एक स्क्रीन के साथ स्पीकर भी लगाया गया है। जिसके जरिए गणपति बप्पा दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को बोल कर साइबर जागरुकता का संदेश देंगेे। इसके अलावा मंडल में साइबर जागरुकता का संदेश देने वाले कई पोस्टर वे बैनर भी लगाए हैं।