20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूरत

SURAT VIDEO : 10वीं विज्ञान में 2.37 लाख और गणित में 1.97 लाख विद्यार्थी हुए फेल

सूरत. गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) GSEB 10वीं परीक्षा का इस साल का परिणाम उम्मीद से कम आया है। मुख्य विषयों में विद्यार्थियों के फेल होने की संख्या हजारों से लाखों में हैं। इनमें से विज्ञान और गणित विषय से लाखों विद्यार्थियों का परिणाम बिगड़ गया है। विज्ञान में 2.37 लाख और गणित में 1.97 लाख विद्यार्थी फेल हुए हैं। यहां तक की सरल विषय गुजराती, हिंदी और संस्कृत में भी हजारों विद्यार्थी पास नहीं हो पाए हैं। इस वजह से 2023 के 10वीं के परिणाम पर बड़ा असर पड़ा हैं।

Google source verification

गुजरात बोर्ड GSEB की मार्च में हुई 10वीं की परीक्षा के लिए प्रदेश के कुल 7,41,411 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था, इनमें से 7,34,898 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 4,74,893 विद्यार्थी सफल रहे। परीक्षा का कुल परिणाम 64.62 प्रतिशत आया है। 2,60,005 विद्यार्थी परीक्षा में फेल हो गए। इस बार विज्ञान में सबसे अधिक 2,37,222 विद्यार्थी फेल हो गए हैं। भाषा में भी नहीं कर पाए अच्छा प्रदर्शन: विज्ञान और गणित के बाद अंग्रेजी द्वितीय विषय विद्यार्थियों को सबसे कठिन लगा। इस वजह से अंग्रेजी में 95,544 विद्यार्थी फेल हो गए। अंग्रेजी प्रथम में 4,396 विद्यार्थी फेल हुए हैं। गुजराती जैसे सरल विषय को भी विद्यार्थी पास नहीं कर पाए है। गुजराती प्रथम भाषा में 96,289 तो गुजराती द्वितीय में 11,258 विद्यार्थी सफल नहीं हो पाए।