5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोंक
ढाई-ढाई हजार देने के नहीं आया नलों में पानी, संथली गांव के लोगों में रोष
Play video

ढाई-ढाई हजार देने के नहीं आया नलों में पानी, संथली गांव के लोगों में रोष

टोंक. राजमहल. घर-घर नल कनेक्शन के बदले ढाई हजार रुपए प्रति कनेक्शन जमा करवाने के ढाई वर्ष बाद भी नलों में पानी की एक बूंद तक नहीं आने से नाराज़ संथली गांव के लोगों में नाराजगी बनी हुई है। नाराज ग्रामीणों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंचायत भवन पर प्रदर्शन करने के साथ ही भवन के कक्ष पर ताला लगाकर ग्राम विकास अधिकारी को पंचायत के अंदर बंद कर दिया था।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Rakesh Verma

•

Updated: 30 Jan 2024, 11:57 AM IST

टोंक. राजमहल. घर-घर नल कनेक्शन के बदले ढाई हजार रुपए प्रति कनेक्शन जमा करवाने के ढाई वर्ष बाद भी नलों में पानी की एक बूंद तक नहीं आने से नाराज़ संथली गांव के लोगों में नाराजगी बनी हुई है।

नाराज ग्रामीणों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंचायत भवन पर प्रदर्शन करने के साथ ही भवन के कक्ष पर ताला लगाकर ग्राम विकास अधिकारी को पंचायत के अंदर बंद कर दिया था। करीब एक घंटे की समझाइश के बाद नाराज महिलाओं ने पंचायत का ताला खोला था।

संथली निवासी सीमा देवी, गीता देवी, ब्रह्मा देवी, नाराजी, श्याम शर्मा, बालकृष्ण पुरी, गोपाल गुर्जर, शिवराज, देशराज केवट, कालूराम पहाड़ियां आदि ने बताया कि करीब ढाई वर्ष पूर्व गांव के लगभग सात सौ लोगों ने पंचायत सरपंच को घर घर नल कनेक्शन के बदले प्रति कनेक्शन ढाई ढाई हजार रूपये जमा करवाये थे।

जिसके बदले उन्हें पंचायत प्रशासन की ओर से रसीद भी दी गई थी। मगर ढाई वर्ष गुजर जाने के बाद भी अब तक नलों में पानी की एक बूंद तक नहीं आई। जिसको लेकर परेशान ग्रामीणों में नाराजगी है।

जिन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगे के नीचे प्रदर्शन करने के साथ ही पंचायत प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस बारे में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता लोकश जैन से दूरभाष पर बात करनी चाही तो उन्होंने फोन उठाकर बात करना मुनासिब नहीं समझा।

कही गड्ढे तक नहीं खुदे, कहीं बह रहा व्यर्थ पानी- ग्रामीणों ने बताया कि प्रति कनेक्शन ढाई हजार रुपए देने के बाद भी अभी तक गांव के भील मोहल्ले में कई घरों में ढाई वर्ष बाद भी अभी तक नल कनेक्शन को लेकर गड्ढे तक नही खोदे गए। वही गांव के प्रभावशाली लोगों की ओर से अवैध कनेक्शन तक ले रखे हैं।

जहां रोजाना लाखों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। जहां पर पेयजल से परेशान लोगों को पानी तक नही भरने दिया जाता है। मौके से भागे कनिष्ठ अभियंता – गांव की नाराज महिलाओं ने मौके पर पहुंचे जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता व सरपंच पति को भी जमकर खरी खोटी सुनाई।

कनिष्ठ अभियंता को पूरे गांव की हर गली मौहल्ले में लेजाकर निरीक्षण करवाया। उसके बाद कनिष्ट अभियंता को पंचायत भवन पर ले गये। जहां ग्रामीणों ने उनके पैसे वापस देने की मांग पर अड गये। ग्रामीण महिलाओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कनिष्ठ अभियंता को अपनी कार छोड़ कर मौके से भागना पड़ा।

इनका कहना है –

घर घर नल कनेक्शन के लिए ढाई हजार रूपए प्रति कनेक्शन लेने जैसा मामला मेरी जानकारी में नहीं है। नाही इसका चार्ज मेरे पास है। सरपंच ने लिये हो तो भी मुझे मालूम नहीं है। आशीष जांगीड़ ग्राम विकास अधिकारी पंचायत संथली। –