5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोंक
शिकारियों ने मारी पुलिस कांस्टेबल को गोली
Play video

शिकारियों ने मारी पुलिस कांस्टेबल को गोली

टोंक. बरौनी थाना इलाके में जेबाडि़या गांव में शिकारियों ने पुलिस कांस्टेबल को गोली मारी थी। अब तक की पुलिस जांच में ये ही सामने आया है। गोली लगने से कांस्टेबल सत्येन्द्र सिंह पुत्र रणजीत सिंह घायल हुआ है। उसको एंबुलेंस से जयपुर के लिए टोंक अस्पताल के लिए अपराह्न करीब पौने तीन बजे रवाना कर दिया। टोंक जिले में शिकारी इस कदर हावी है कि पुलिस व प्रशासन का खौफ नहीं है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Rakesh Verma

•

Updated: 25 Jan 2024, 3:32 PM IST

टोंक. बरौनी थाना इलाके में जेबाडि़या गांव में शिकारियों ने पुलिस कांस्टेबल को गोली मारी थी। अब तक की पुलिस जांच में ये ही सामने आया है। गोली लगने से कांस्टेबल सत्येन्द्र सिंह पुत्र रणजीत सिंह घायल हुआ है।

उसको एंबुलेंस से जयपुर के लिए टोंक अस्पताल के लिए अपराह्न करीब पौने तीन बजे रवाना कर दिया। टोंक जिले में शिकारी इस कदर हावी है कि पुलिस व प्रशासन का खौफ नहीं है।

टोपीदार बंदूक से फायर
अवैध हथियार के मामले में कार्रवाई करने गई पुलिस पर एक आरोपी ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक कांस्टेबल के गोली लगी। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकम्रियों ने जिला सआदत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए।

पुलिस ने बताया कि बरौनी थाने से पुलिसकर्मी आर्म्स एक्ट में कार्रवाई करने गए थे। इस दौरान एक जने ने पुलिसकर्मी सत्येंद्र पर टोपीदार बंदूर से फायर कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। जाप्ते में शामिल अन्य पुलिसकर्मी जैसे-तैसे घायल कांस्टेबल को जिला अस्पताल लाए। जहां से गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया गया।

पेट में लगी गोली
जानकारी के अनुसार कांस्टेबल के पेट में गोली लगी थी। जिला अस्पताल में ऑपरेशन की व्यवस्था नहीं होने के कारण उसे जयपुर रैफर किया गया।

बरौनी थानाधिकारी भी कांस्टेबल के साथ जयपुर के लिए रवाना हो गए। उधर, पुलिस की ओर से आरोपी की तलाश की जा रही है। इसके लिए टीमें भी रवाना की गई है। अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है।