2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोंक

video: भगवा रंग में रंगा टोंक शहर, गूंजे जय श्रीराम के जयकारें

श्रीराम जन्मोत्सव समिति एवं सकल हिन्दू समाज के तत्वाधान में श्रीराम नवमी पर आयोजित शोभायात्रा व वाहन रेली में हजारों श्रीराम भक्तों के हाथों में केसरिया भगवा झंडे थे जिससे पूरा टोंक शहर भगवा रंग में रंगा नजर आया।  

Google source verification

टोंक. श्रीराम जन्मोत्सव समिति एवं सकल हिन्दू समाज के तत्वाधान में श्रीराम नवमी पर गुरूवार को टोंक शहर में गांधी खेल मैदान से हजारों की तादाद में मोटर साइकिलों में भव्य श्रीराम एवं भारत माता की झांकी के अलावा राजपुत सभा, सरस्वती आदर्श विद्या मंदिर एवं गुर्जर समाज की तरफ से अलगोजे, एवं ढोल नगाढ़ों की धुन पर नाचते गाते युवा ट्रैक्टर-ट्रॉली की झांकी के साथ रवाना हुए।

वाहन रैली में हजारों श्रीराम भक्तों के हाथों में केसरिया भगवा झंडे थे वही भगवान श्रीराम एवं भारत माता की जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। कोरोना काल के बाद कि सबसे बड़ी करीबन दो किमी लंबी रैली थी जिसका हिन्दू संगठनों, व्यापार मण्डल व सामाजिक संठनों व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की और से जगह-जगह गुलाब की पंखुडिय़ों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। रैली में करीब तीन हजार से अधिक लोग बाईक पर सवार थे। शोभायात्रा के दौरान टोंक शहर वासियों ने गंगा जमुना तहजीब का परिचय दिया।

भगवान श्रीराम की शोभायात्रा एवं वाहन रैली का लोगों ने शहर में जगह-जगह पुष्प वर्ष कर स्वागत किया। रैली सुबह 10 बजे गांधी खेल मेंदान से रवाना हुई जो रोडवेज डिपो, सवाईमाधोपुर चौराहा,अग्रवाल धर्मशाला, बड़ा कुंआ, नोशेमियां का पुल, काफला बाजार, पांच बत्ती, सुभाष बाजार व घण्टाघर होते हुए गांधी पार्क रामलीला मेंदान के यहां पहुंच भगवान राम की आरती के साथ सम्पन्न हुई।

पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने सफल एवं ऐतिहासिक वाहन रैली के लिए सभी रामभक्तों को धन्यवाद देते हुए कहा है कि जल्दी ही अयोध्या में भव्य श्रीराममंदिर निर्माण का सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि काफी सालों पूर्व जिस रामराज्य एव भारत के विश्व गुरु बनने की कल्पना की जाती थी वह भी अब जल्दी ही पूरा होगा। मेहता ने जिला कलक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज वर्मा सहित कानून व्यवस्था में जुटे पुलिस कर्मियों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने सुरक्षा व्यवस्था एवं ट्राफिक व्यवस्था को बेहतर अंजाम दिया।

वाहन रैली में ककोड़ के पूज्य संत बालकिशन महाराज, सासंद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, पूर्व प्रधान जगदीश गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना, जिला, महामंत्री विष्णु शर्मा,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चन्द्रवीर सिंह चौहान, महामंत्री प्रभु बाडौलिया, नरेश बंसल, पूर्व जिला महामंत्री दीपक संगत, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के दिनेश बुन्देल, ओपी पाण्डे, विप्र सेना के टोंक जिला संयोजक भानु गोतम, भाजपा आईटली सेल के हेमन्त गुप्ता, हनुमान सिंह करेडा, निखिल गुप्ता, गुड्डू खटीक, शैलेन्द्र जैन, एडवोकेट देवीप्रकाश तिवाडी, सैनी, बेनी प्रसाद जैन, अमित जैन, दुर्गाशंकर, महेंद्र विजय सहित हजारों श्रीराम भक्त मौजूद थे।

जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज वर्मा ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए दो दिन पूर्व शहर में पुलिस की और से फ्लेग मार्च किया गया। टोंक शहर के दोनों समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों की मीटिंग आयोजित कर समझाईश की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों को पाबन्द करवाया गया। सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी गई एवं टोंक शहर के संवेदनशील क्षेत्रों पर सतर्कतापूर्ण निगरानी एवं आसूचना संकलन की गई। फिक्स पिकेट, हाईराईज बिल्डिंगों, मस्जिदों, गलियों पर निगरानी रखी गई एवं शोभायात्रा के दौरान लगभग 500 जवानों का पुलिस बल नियोजित करते हुऐ शहर में ड्रोन से निगरानी की गई।