5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोंक
एक छत के नीचे बेच सकेंगे सब्जियां
Play video

एक छत के नीचे बेच सकेंगे सब्जियां

टोंक. पलाई. पलाई कस्बे में बुधवार को नई सब्जी मंडी का सरपंच गोपी लाल मीणा ने उद्घाटन कर दिया। सब्जी विक्रेताओं क़ो एक ही छत के नीचे बैठकर सब्जियां बेचेंगे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Rakesh Verma

•

Updated: 8 Feb 2024, 7:44 PM IST

टोंक. पलाई. पलाई कस्बे में बुधवार को नई सब्जी मंडी का सरपंच गोपी लाल मीणा ने उद्घाटन कर दिया। सब्जी विक्रेताओं क़ो एक ही छत के नीचे बैठकर सब्जियां बेचेंगे।

सब्जी विक्रेताओं की लंबे समय से सब्जी मंडी की मांग चली आ रही थी। जो अब जाकर पूरी मांग हुई। इससे सब्जी विक्रेताओं में ख़ुशी छाई हुई है।

इस अवसर पर सब्जी मंडी अध्यक्ष पप्पू लाल सैनी, सरपंच गोपी लाल मीणा, पंडित बालकृष्ण शर्मा, वार्डपंच इंद्रजीत धाकड़, रामकिशन शर्मा, धनराज सैनी, गिर्राज जाट, लोकेश पांचाल, रामकिशन सैनी, लाड़ देवी आदि मौजूद थे।

सामान रखने के क्वार्टर बनाने और पानी की सुविधा करने की मांग….

ग्राम पंचायत की अनदेखी के चलते हुए सब्जी मंडी में उनके सामान रखने के क्वार्टर का निर्माण नहीं किया गया। वहीं पीने के पानी की सुविधा भी नहीं की गई। सब्जी विक्रेताओं ने सरपंच गोपी लाल मीणा के समक्ष अपनी मांगे पुरजोर से रखी गई।

सब्जी विक्रेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो तीन में सुविधा नहीं हुई तो सब्जी मंडी में नहीं बैठेंगे। सरपंच ने सब्जी विक्रेताओं को आश्वासन देते हुए कहा कि आपकी जो भी मांगे है, उनका अतिशीघ्र ही समाधान किया जाएगा।

सरपंच गोपीलाल मीणा ने बताया कि विक्रेता मंडी के बाहर सब्जी बेचता हुआ पाया गया तो ग्राम पंचायत प्रशासन ने 500 रुपए जुर्माने का प्रावधान रखा है।

………………………..

बनेठा आदर्श पंचायत घोषित
बनेठा. ग्राम पंचायत बनेठा मुख्यालय पर राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन के तहत पंचायत समिति उनियारा की ग्राम पंचायत बनेठा को आदर्श ग्राम पंचायत का दर्जा मिला है। इसको लेकर पंचायत प्रशासन व ग्रामीणों मे खुशी की लहर व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को बनेठा पंचायत को आदर्श पंचायत घोषित करने पर पंचायत समिति के ग्राम पंचायत सरपंचों और अधिकारीगणों की उपस्थिति में ग्राम बनेठा के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया।

अटल उद्यान, ओपन जिम एसबीएम शौचालय, ग्राम के मुख्य मार्गों और चौराहों का अवलोकन किया गया । दल के सदस्यों ने ग्राम वासियों से लगातार अपने आस पास में सफाई रखने व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने का संदेश दिया। दल के सभी सदस्यों ने ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नरेंद्र सैनी पंचायत समिति सदस्य ने जिला प्रमुख सरोज बंसल के अथक प्रयास से विकास व स्वच्छता कार्य करने मे सहयोग से आदर्श ग्राम पंचायत का दर्जा मिलने की बात बताते हुए उनकाआभार व्यक्त किया।