5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर
नशे मेंं धुत्त महिला होमगार्ड ने उदयपुर के इस अस्‍पताल में जमकर मचाया उत्‍पात, वीडियो आया सामने..देखें ..
Play video

नशे मेंं धुत्त महिला होमगार्ड ने उदयपुर के इस अस्‍पताल में जमकर मचाया उत्‍पात, वीडियो आया सामने..देखें ..

महिला होमगार्ड को नशे की हालत में देखकर वहांं मौजद मरीज के तिमारदार सकते मेंं आ गए बाद मेंं महिला होमगार्ड को वहां से हटाया गया।
Google source verification

उदयपुर . शहर के एमबी चिकित्सालय के जनाना अस्पताल स्थित वार्ड नम्बर 1 मेंं तैनात महिला होमगार्ड ने रात को शराब के नशे मेंं जमकर उत्पात मचाया। महिला होमगार्ड को नशे की हालत में देखकर वहांं मौजद मरीज के तिमारदार सकते मेंं आ गए बाद मेंं महिला होमगार्ड को वहां से हटाया गया। एमबी अस्पताल मेंं प्रसूताओंं की सुरक्षा के लिए महिला होमगार्ड तैनात कर रखे हैंं लेकिन जब यह भी शराब पीकर उत्पात करे तो सुरक्षा कौन संभालेगा। ऐसा ही मामला सामने आने के बाद हड़़कंप मचा हुआ है। मामला गुरूवार रात का है जब एक महिला होमगार्ड नशे मेंं धुत्त होकर अस्पताल मेंं हंगामा करने लगी। इस माहौल से एकाएक सनसनी फैैल गई। होमगार्ड ने वार्ड में मौजूद मरीजोंं के परिजनों से बदतमीजी भी की। यह महिला होमगार्ड इतने नशे में थी कि किसी की बात सुनने को तैयार नहींं थी। बाद में जब सब लोगों ने उसको इग्नोर करना शुरू किया तो थक हार कर दीवार के सहारे खड़ी हो गई और आने जाने वाले परिजनोंं और चिकित्सकोंं को अपशब्द कहने लगी। बाद में बमुश्किल अस्पताल स्टाफ ने महिला होमगार्ड को मौके से हटाया। नाइट ड्यूटी कर रही इस महिला होमगार्ड को लेकर जांच शुरू करने की बात कही जा रही है।