10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
video : उदयपुर में नेता प्रतिपक्ष डूडी ने गौरव यात्रा को बताया फ्लाॅॅप , बोले अमित शाह कितनी बार आ जाएं, प्रदेश में अब नहीं गलेगी सरकार की दाल
Play video

video : उदयपुर में नेता प्रतिपक्ष डूडी ने गौरव यात्रा को बताया फ्लाॅॅप , बोले अमित शाह कितनी बार आ जाएं, प्रदेश में अब नहीं गलेगी सरकार की दाल

www.patrika.com/rajasthan-news
Google source verification

प्रमोद सोनी/उदयपुर. व‍िधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्‍वर डूडी मंगलवार को उदयपुर पहुंचे। वे यहां पूर्व मुख्‍यमंत्री मोहनलाल सुखाड़‍िया के घर पहुंचे थे। यहां उन्‍होंनेे पत्र‍िका से बातचीत में कहा क‍ि अमित शाह भले ही यहां बार- बार आ जाएं लेक‍िन प्रदेश की जनता के समझ में आ गया है। प्रदेश में अब सरकार की दाल नहीं गलेगी।

रामेश्‍वर डूडी ने कहा कि अभी मानसून सत्र था इन्‍होंने केवल 3 द‍िन का सत्र बुलाया। हमने कहा था कम से कम 10 दिन का सत्र होना चा‍ह‍िए था ज‍िससे प्रदेश के जो ज्‍वलंत मुद्दे हैं वे सदन में रख सकें। लेेक‍िन प्रदेश की सरकार उन मुद्दाेंं पर नहीं जाना चाहती। ये सरकार प्रदेश की जनता का वि‍श्‍वास खाेे चुकी है। आज अमित शाह ज‍िस तरह से प्रदेश में बार-बार दौरेे कर रहे हैं, गौरव यात्रा ये न‍िकाल रहे हैं। गौरव यात्रा इनकी बि‍ल्‍कुल फ्लाॅॅॅप हुई। जनता के बीच में जाने पर जवाब इनके पास नहीं है। ये स‍िर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं। इसी को देखते हुए अम‍ित शाह बार-बार जो आ रहे हैं, इनको पता लग गया है क‍ि इनकी दाल गलने वाली नहीं है। प्रदेश की जनता दु-खी है। आने वाले 2018 के चुनावों में जनता फ‍िर से प्रदेश की सरकार मेंं कांग्रेस का झंडा लहराने का काम करेगी।