6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर
UNIQUE WEDDING: इस शख्स ने शादी का ऐसा कार्ड दिया कि आप भी तारीफ किए बगैर नहीं रह पाएंगे, देखें वीडियो
Play video

UNIQUE WEDDING: इस शख्स ने शादी का ऐसा कार्ड दिया कि आप भी तारीफ किए बगैर नहीं रह पाएंगे, देखें वीडियो

उदयपुर. मन में हरदम नया और समाज के लिए बेहतर करने का संकल्प हो तो क्या नहीं हो सकता?
Google source verification

उदयपुर . मन में हरदम नया और समाज के लिए बेहतर करने का संकल्प हो तो क्या नहीं हो सकता? रोजमर्रा जिंदगी में अनेक लोग एेसा करते नजर आ जाएंगे जो सतत अपने क्रियाकलापों से सायास औरों को प्रेरित करते हैं। एेसा एक उदाहरण हिरणमगरी निवासी आकाश वैष्णव ने उस समय प्रस्तुत किया जब अपनी शादी का निमंत्रण पत्र मनी प्लाण्ट के रूप में क्लीन एंड ग्रीन सिटी संदेश के साथ बांटने निकले। प्रथम आराध्य बोहरा गणेशजी को भी उसने इसी कार्ड से आमंत्रित किया। आकाश बताते हैं कि शहर और आसपास गांवों में ५०० से अधिक एेसे निमंत्रण पत्र कांच की ग्लास पर व्यक्तिगत नाम सहित छपवा कर बांटने के अलावा बारातियों को भी तुलसी के पौधे उपहार स्वरूप देने का मानस है। वे कहते हैं मेरा तो पेशा भी घर-गली-मोहल्ले के साथ संस्थानों में हरियाली फैलाने से जुड़ा है। बेशक, आजीविका के प्रयोजन से उस काम का पैसा कमाता हंू। लेकिन, अपनी शादी में सबको बुलाने के लिए इससे बेहतर तरीका और नहीं हो सकता था। इस माध्यम से कागज को बचाकर भी एक तरह से प्रकृति संरक्षण का काम तो हुआ, साथ ही इस बात की भी खुशी है कि घर-घर हरियाली और खुशहाली का संदेश भी पहुंचा सका।

ये भी पढ़ें

image