
गौतम पटेल/ सराड़़ा़. गत दिनों मुख्यमंत्री राजस्थान की उदयपुर संभाग की गौरव यात्रा पर थे उस दौरान पत्रिका के माध्यम से सराडा उपखंड के कछोटा भागल गांव की पेयजल समस्या का उजागर किया। उसके बाद प्रशासन हरकत में आया और पाइपलाइन जोड़कर बरसों से बनी टंकी जो खंडहर अवस्था जैसी हो गई थी उस टंकी में पानी पहुंचा कर लोगों को जयसमंद का मीठा पानी देना शुरू कर दिया ।
ग्रामवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज यदि पत्रिका ने हमारे गांव की समस्याओं का उजागर नहीं किया होता तो हम आज भी फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर हो जाते। ज्ञात रहे इस गांव में फ्लोराइड युक्त पानी पीने से 95% लोग बीमार हैंं जो कम उम्र में ही बुढ़ापा का असर देखने को मिलता है। गांव में लगे हुए हैैंडपंप मेें भी पूरा फ्लोराइड युक्त पानी था। पूूरे गांव में समस्या को लेकर मजबूरी थी, उस दौरान पत्रिका ने इस खबर को प्रमुखता दी और आज लोगों में खुशी है कि शुद्ध पेयजल मिलना शुरू हो गया है ।प्रशासन ने भी खबर उजागर होने के बाद दमखम से जुड़कर लोगों को राहत दी।