1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर

Weather Update – वीडियो : दो दिन में 7 डिग्री तापमान की गिरावट आई

Udaipur गुरुवार का अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री से. दर्ज किया गया। जिसमें दो दिन में 7 डिग्री की गिरावट आई।

Google source verification

उदयपुर. मावठ और कोहरे के कारण लेकसिटी में अचानक ही सर्दी के तेवर तीखे हो गए हैं। गुरुवार को दिन भर रूक-रूक कर हल्की बूंदाबांदी होते रहने से दिन में भी ठिठुरन बढ़ गई। दोपहर में भी शाम का अहसास हो गया, लोगों ने दिन में भी अलाव जलाकर सर्दी से राहत पाने के जतन किए। वहीं, दूसरे दिन भी आसमान में बादलों का डेरा होने से सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए। ऐसे में लोग भी घरों में रजाइयों व गर्म कपड़ों में दुबके रहे। सर्द मौसम में शहरवासियों ने बच्चों को भी स्कूल नहीं भेजा तो कई बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे।

Weather Update - वीडियो : दो दिन में 7 डिग्री तापमान की गिरावट आई

मौसम विभाग डबोक के अनुसार, गुरुवार का अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री से. दर्ज किया गया। जिसमें दो दिन में 7 डिग्री की गिरावट आई। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री से. दर्ज किया गया। एक दिन पूर्व तापमान 15 डिग्री से. दर्ज किया गया था। इसमें 1.4 डिग्री की गिरावट हुई।

Weather Update - वीडियो : दो दिन में 7 डिग्री तापमान की गिरावट आई