उज्जैन. कायस्थ युवा समिति उज्जैन की ओर से यम द्वितीया (भाई दूज) पर शाम 6.30 बजे चित्रगुप्त मंदिर चक्रतीर्थ शिप्रा तट पर भगवान चित्रगुप्त को 56 भोग लगाया गया। इस मौके पर पूरा मंदिर फूलों और आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया गया। कायस्थ युवा समिति अध्यक्ष अरविंद सक्सेना ने बताया आयोजन में भगवान को महाप्रसादी का भोग लगाया गया। इसमें दिनेश पिता गजाधर सक्सेना परिवार का विशेष सहयोग रहा। इससे पहले भगवान चित्रगुप्त की 108 दीपों से आरती की गई। इस आयोजन में गिरीश श्रीवास्तव, ज्योतिर्मय निगम, भाजपा नगर जिला उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, हरीश श्रीवास्तव, हेमलता श्रीवास्तव, रेखा सक्सेना, त्रिलोक निगम, अखिलेश सक्सेना, विनोद निगम, हरीश जौहरी, अनिल सक्सेना, राहुल सक्सेना आदि मौजूद रहे। कायस्थ बंधुओं ने अपने-अपने घरों में कुलदेव का पूजन किया, वहीं रामघाट, अंकपात और ऋषिनगर स्थित मंदिरों में भी पूजन-अर्चन कर आरती का आयोजन किया गया।