नई दिल्ली। 20 वर्षीय जैकब पीना नाम के लड़के का एक हाथ का अंगूठा काफी बड़ा है। हैरानी की बात ये है कि जैकब का अंगूठा बचपन से ऐसा नहीं था। डेली मेल को दिए इंटरव्यू में जैकब ने बताया कि उसका अंगूठा एक्स बॉक्स खेल-खेलकर लंबा हो गया। मैसाचुसेट्स के रहने वाले जैकब को पता भी नहीं चला कि कब खेलते-खेलते उसका अंगूठा बढ़ गया। स्केल के नापने पर पाया गया कि जैकब का अंगूठा साढ़े चार इंच लंबा है। यूं तो उसे अंगूठे के इतने लंबे से कोई खास परेशानी नहीं होती लेकिन सर्दी के मौसम में दास्ताने पहनने में उसे दिक्कत होती थी।