बांग्लादेश में सुबह से ही लोकतंत्र का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। शेख हसीना की सरकार गिरने और अंतरिम सरकार के गठन के करीब डेढ़ साल बाद, आज (12 फरवरी 2026) देश में आम चुनाव (Bangladesh Election 2026) के लिए वोट डाले गए। ढाका (Dhaka Voting Live)से लेकर चटगांव तक, मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आई। ‘मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह चुनाव बांग्लादेश के इतिहास का सबसे अहम मोड़ साबित हो सकता है। सुबह 7:30 बजे शुरू हुए मतदान में युवाओं और महिलाओं की भारी भागीदारी देखी गई है। खास बात यह है कि इस बार चुनाव मैदान से अवामी लीग गायब है, जिससे मुकाबला एकतरफा नहीं, बल्कि त्रिकोणीय होता हुआ दिख रहा है। मुख्य लड़ाई खालिदा जिया की पार्टी ‘बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी’ और ‘जमात-ए-इस्लामी’ (BNP vs Jamaat) गठबंधन के बीच मानी जा रही है। वहीं, छात्र आंदोलन से निकली नई पार्टियां भी ‘किंगमेकर’ की भूमिका निभा सकती हैं।