रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए युद्ध को 42 महीने पूरे हो चुके हैं। इतने लंबे समय से चल रहे इस युद्ध पर अभी भी विराम लगने के आसार नज़र नहीं आ रहे हैं। मेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने इस युद्ध को रोकने के लिए सिर्फ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से ही नहीं, बल्कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) से भी मुलाकात की। ज़ेलेन्स्की से तो ट्रंप अब तक तीन बार मुलाकात कर चुके हैं। मुलाकातों के इस दौर के बीच दोनों देशों का एक-दूसरे पर हमलों का सिलसिला जारी है। रविवार को यूक्रेन ने रूस पर ड्रोन अटैक किया। रविवार, 24 अगस्त को यूक्रेन का स्वतंत्रता दिवस था। इसी दिन उसने, रूस पर कई ड्रोन्स दागे। इनमें से कुछ ड्रोन्स यूक्रेन की बॉर्डर से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित कुर्स्क परमाणु प्लांट पर भी दागे गए। रूस के एयर डिफेंस सिस्टम ने इन ड्रोन्स को मार गिराया, लेकिन उसके धमाके का असर परमाणु प्लांट पर हुआ। कुर्स्क परमाणु प्लांट पर यूक्रेन के ड्रोन अटैक की वजह से इसे रिएक्टर नंबर-3 की परिचालन क्षमता 50% तक कम हो गई। एक सहायक ट्रांसफॉर्मर को भी इस वजह से नुकसान पहुंचा। इस वजह से बिजली उत्पादन में कमी आई।