
Indian PM Narendra Modi and US President Donald Trump (Photo - PM Modi's social media)
भारत (India) और अमेरिका (United States Of America) के बीच जिस ट्रेड डील (India-US Trade Deal) का इंतज़ार सभी को था, वो आख़िरकार हो गई है। भारतीय पीएम नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बीच हुई बातचीत के बाद इस ट्रेड डील की घोषणा हुई। इस ट्रेड डील के तहत भारत पर लगाए 25% टैरिफ को घटाकर 18% कर दिया गया है और रूसी तेल की खरीद पर लगाए एक्स्ट्रा 25% टैरिफ को भी हटा दिया गया है। ट्रंप ने इस बात की भी घोषणा की है कि भारत अब रूस (Russia) से तेल नहीं खरीदेगा, लेकिन अभी तक भारत की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि इसी बीच अब एक अमेरिकी सांसद के सुर बदल गए हैं।
अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम (Lindsey Graham) एक समय पर भारत समेत उन सभी देशों पर 500% टैरिफ लगाने की धमकी दे रहे थे, जो रूस से तेल खरीदते हैं। हालांकि उनका प्रस्तावित बिल पास नहीं हुआ था और अब भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील होने के बाद ग्राहम के सुर बदल गए हैं। अब ग्राहम भारत की तारीफ कर रहे हैं। ग्राहम ने भारत पर लगाए गए अमेरिकी टैरिफ के कम होने पर कहा है कि भारत ने अपने अच्छे व्यवहार से टैरिफ कटौती को अर्जित किया है।
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का फायदा दोनों देशों को होगा। कई सेक्टर्स में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार बढ़ेगा और दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को मज़बूती मिलेगी। इस ट्रेड डील से भारतीय रूपया भी मज़बूत होने की संभावना है।
Updated on:
03 Feb 2026 01:25 pm
Published on:
03 Feb 2026 01:18 pm

बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
