26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विदेश
अगले 24 घंटे ईरान पर भारी, ट्रंप का सबसे खतरनाक प्लान
Play video

अगले 24 घंटे ईरान पर भारी, ट्रंप का सबसे खतरनाक प्लान

अब सवाल ये कि अमेरिका और इजरायल के हमलों का ईरान क्या जवाब देगा तो ईरान के पास भी मिसाइलें और ड्रोन हैं। वे इजरायल या अमेरिकी बेस पर हमले तेज कर सकता हैं। लेकिन अमेरिका की तुलना में उनकी ताकत कम है।
Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Apr 06, 2026

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अपने सबसे बुरे दौर में पहुंचने वाली है। होर्मूज स्ट्रेट खोलने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दी गई मोहलत रात आठ बजे खत्म हो रही है। ट्रंप ने ईरान को हॉर्मूज खोलने को लेकर दस दिन का अल्टीमेटम दिया था। शनिवार को उन्होंने फिर से याद दिलाया था कि अब मोहलत खत्म होने में सिर्फ 48 घंटे बाकी है। यदि ईरान होर्मूज स्ट्रेट को नहीं खोलता है तो उसे भीषण तबाही का सामना करना पड़ेगा। ट्रंप का अल्टीमेटम खत्म होने वाला है.. मगर, ईरान झुकने को तैयार नहीं है। ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि वो किसी भी कीमत पर अमेरिका और इजरायल के सामने नहीं झुकेगा। सैन्य मामलों के जानकारों की मानें तो अमेरिका अब हवाई हमले, साइबर अटैक और स्पेशल फोर्स से ईरान की बिजली और यातायात व्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा सकता है।