
Iran US War Update
Iran US War Ceasefire, Iran US War Update : पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच ईरान ने अमेरिका के सीजफायर प्रस्ताव को औपचारिक रूप से खारिज कर दिया है। इसके साथ ही तेहरान ने संघर्ष को स्थायी रूप से खत्म करने के लिए अपना 10 सूत्रीय प्रस्ताव पेश किया है। ईरान का कहना है कि वह केवल अपनी शर्तों के आधार पर ही किसी समझौते की दिशा में आगे बढ़ेगा।
ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के 15 सूत्रीय प्रस्ताव को 'अत्यधिक मांग वाला' और अव्यावहारिक बताया। मंत्रालय के मुताबिक, यह प्रस्ताव तेहरान के लिए स्वीकार्य नहीं है और इसमें ऐसे कई बिंदु हैं जो ईरान की संप्रभुता के खिलाफ जाते हैं।
ईरानी सरकारी एजेंसी के अनुसार, तेहरान ने जो 10 सूत्रीय योजना पेश की है, उसमें संघर्ष को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए कई अहम शर्तें शामिल हैं। जिनका जिक्र नीचे किया जा रहा है।
ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर मूल मुद्दों को हल किए बिना केवल अस्थायी सीजफायर किया गया, तो इससे विरोधी पक्ष को फिर से ताकत जुटाने का मौका मिल सकता है।
ईरान ने हाल ही में हुए अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू ऑपरेशन पर भी सवाल उठाए हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह ऑपरेशन धोखे का हिस्सा भी हो सकता है, जिसका उद्देश्य ईरान के संवेदनशील परमाणु संसाधनों तक पहुंच बनाना हो।
ईरान ने बताया कि ओमान के जरिए बातचीत जारी है, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा हो रही है।
ईरान के इस 10 सूत्रीय प्लान के बाद अब गेंद अमेरिका और उसके सहयोगियों के पाले में है। अगर इन शर्तों पर सहमति बनती है, तो संघर्ष खत्म होने की दिशा में ठोस कदम उठ सकते हैं, वरना जंग और लंबी खिंच सकती है।
फिलहाल, यह साफ है कि ईरान दबाव में झुकने को तैयार नहीं है और वह अपनी शर्तों के साथ ही शांति वार्ता में शामिल होना चाहता है। आने वाले दिनों में यह तय होगा कि कूटनीति हावी होती है या संघर्ष और गहराता है।
Published on:
06 Apr 2026 09:56 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
US Israel Iran War
