25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीक्रेट लोकेशन पर छिपे है मोजतबा खामेनेई, कूरियर के जरिए कर रहे बातचीत, रिपोर्ट में दावा

Mojtaba Khamenei: अमेरिकी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई गुप्त स्थान पर रहकर कुरियर नेटवर्क से सरकार चला रहे हैं। वह केवल भरोसेमंद संदेशवाहकों के जरिए संवाद कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

May 25, 2026

Mojtaba Khamenei

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (Photo-X @MojtabaKhamen)

Mojtaba Khamenei: ईरान में जारी राजनीतिक और सैन्य तनाव के बीच देश के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को लेकर नया दावा सामने आया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वह एक गुप्त और अज्ञात स्थान पर रह रहे हैं और अपनी सरकार से सीधे संपर्क करने के बजाय विशेष कुरियर नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। बताया गया है कि यह सुरक्षा व्यवस्था इतनी सख्त है कि कई वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों को भी उनके ठिकाने की जानकारी नहीं है। इसी कारण अमेरिका और ईरान के बीच चल रही परमाणु समझौता वार्ता में लगातार देरी हो रही है और निर्णय प्रक्रिया बेहद धीमी बताई जा रही है।

सुरक्षित बंकरों में रह रहे खामेनेई

अमेरिकी मीडिया संस्था सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मोजतबा खामेनेई केवल भरोसेमंद संदेशवाहकों के जरिए संवाद कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारियों के पास उनसे सीधे संपर्क करने का कोई माध्यम नहीं बचा है। बताया गया कि अमेरिकी और इजरायली खुफिया एजेंसियों ने हाल के संघर्ष के दौरान ईरानी नेतृत्व की गतिविधियों पर गहरी नजर रखी थी। इसी वजह से ईरान के शीर्ष नेता लंबे समय से सुरक्षित बंकरों में रह रहे हैं और सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दे रहे। रिपोर्ट में कहा गया कि मोजतबा खामेनेई युद्ध शुरू होने के बाद से सार्वजनिक मंच पर नजर नहीं आए हैं।

समझौते पर मिली खामेनेई की सहमति

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन और ईरान के बीच प्रस्तावित परमाणु समझौते को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया भी इस आंतरिक संवाद संकट से प्रभावित हुई है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि जब वाशिंगटन की ओर से कोई प्रस्ताव भेजा जाता है, तो उसे मोजतबा खामेनेई तक पहुंचाने और वहां से जवाब आने में काफी समय लग जाता है। इससे वार्ता की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है। सीबीएस न्यूज के अनुसार, ईरानी अधिकारियों को भी कई बार यह नहीं पता होता कि सर्वोच्च नेतृत्व तक संदेश कब पहुंचेगा। हालांकि एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने दावा किया कि समझौते के मुख्य बिंदुओं पर मोजतबा खामेनेई की सहमति मिल चुकी है।

ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में घायल हुए थे खामेनेई

रिपोर्ट में कहा गया कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान अमेरिकी और इजरायली हमलों में मोजतबा खामेनेई घायल हुए थे, जबकि उनके पिता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इसके बाद ईरानी नेतृत्व ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया। एक अमेरिकी अधिकारी ने स्थिति का वर्णन करते हुए कहा कि उन्हें आपस में संवाद करने की कोशिश करते देखना किसी सिटकॉम जैसा लगता है। वे पूरी तरह परेशान दिखाई देते हैं। वहीं व्हाइट हाउस ने खामेनेई के ठिकाने और ईरान की आंतरिक संचार व्यवस्था पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।