2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएचसी की घोषणा करा लो, डॉक्टर कहां से लाओगे: सिंह

भाजपा के अभ्यास वर्ग में बोले स्वास्थ्य मंत्री, बताया प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Jagdeesh Ransurma

•

Updated: 23 Jul 2016, 11:27 PM IST

VIDISHA

VIDISHA


विदिशा. भाजपा के जिला अभ्यास वर्ग में स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह ने कहा कि है कि कई जगह हमें कहा जाता है कि डॉक्टरों की व्यवस्था करा दो। यह कहा जाता है कि पीएचसी खुलवा दो। हम कहते हैं सब करा दो। हम कहते हैं पीएचसी की घोषणा करा लो, लेकिन डॉक्टर कहां से लाओगे। उन्होंने कहा कि स्थिति यह है कि मप्र में कुल जरूरतों के आधे डॉक्टर भी नहीं हैं। प्रदेश में 3300 मेडीकल विशेषज्ञ चाहिए, लेकिन हैं कुल 1200, क्या करें, अब डॉक्टर तो हम बना नहीं सकते।
मेडीकल कॉलेज खुल गए हैं, वहीं तैयार होंगे डॉक्टर। जितने हैं उन्हीं से काम चलाना पड़ेगा। हां कोताही करें तो जरूर बताएं। हम उन्हें समझाइश देंगे और फिर भी नहीं माने तो सख्ती करेंगे।

अब सीटी स्कैन के लिए करेंगे प्रयास
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब जिला अस्पतालों में दवाएं निशुल्क दी जा रही हैं। कैंसर रोगियों को कीमोथैरेपी भी जिला अस्पताल में उपलब्ध कराई जाएगी। यह भी प्रयास है कि हर जिला अस्पताल में सीटी स्केन की व्यवस्था हो जाए।

पदाधिकारियों को दी नसीहत
स्वास्थ्य मंत्री सिंह ने कार्यकर्ताओं को संभाले रखने की नसीहत देते हुए भाजपा के पदाधिकारियों से कहा कि चुनाव तो पार्टी के लिए शादी की तरह होते हैं। रूठों को मनाना पड़ता है। कार्यकर्ताओं को सम्मान के साथ समेट के रखें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने जनप्रतिनिधियों और नेताओं द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्य गांवों में पहुंचकर जनता को बताएं, ताकि उनका श्रेय कांग्रेसी न ले जाएं। हो यही रहा है कि हैंडपम्प आपके विधायक लगवाते हैं और बोरिंग की मशीन में बैठकर कांग्रेसी गांव में पहुंचता है। जिससे लोग उसी का गुणगान करते हैं। अभ्यास वर्ग को सांसद लक्ष्मीनारायण यादव ने भी संबोधित किया।

अभ्यास वर्ग में राज्यमंत्री सूर्यप्रकाश मीणा, विधायक कल्याणसिंह और वीरसिंह पवार, नपाध्यक्ष मुकेश टंडन, मधुलिका अग्रवाल, सहकारी बैंक अध्यक्ष श्याम सुन्दर शर्मा, पूर्व विधायक हरिसिंह रघुवंशी, गुरूचरण सिंह, हरि सप्रे, डॉ राकेश जादौन, पदम भदौरिया आदि अनेक भाजपाई थे।