7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकल और बोर्ड की परीक्षाओं में सवा दो लाख विद्यार्थी होंगे शामिल

तैयारियों में जुटे विद्यार्थी, एक मार्च से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

2 min read
Google source verification
exam

विदिशा। परीक्षाओं का महाकुंभ कल 28 फरवरी से शुरु हो रहा है। जिसके तहत सरकारी स्कूल में कक्षा तीन से आठ तक की परीक्षाएं शुरु हो रही हैं। जिसमें 1 लाख 98 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं एक मार्च से बोर्ड परीक्षाएं शुरु हो रही हैं। जिसमें हाई और हायर सेकंडरी मिलाकर करीब ३८ हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षाओं की तैयारियां जोरों से की जा रही हैं।

डीपीसी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कल बुधवार से कक्षा छह से आठ तक की परीक्षाएं प्रारंभ हो रही है। जिसके तहत कक्षा छह, सात और आठ की परीक्षाएं सुबह आठ बजे से 11 बजे तक होंगीं। वहीं कक्षा पांच की परीक्षाएं सुबह आठ से साढ़े दस बजे तक होंगीं। इसके बाद दोपहर की पाली में कक्षा तीन और चार की परीक्षा साढ़े ग्यारह से दो बजे तक होंगीं।

पहले दिन कक्षा आठ में अंग्रेजी का पेपर होगा, कक्षा सात में सामान्य विज्ञान और कक्षा छह में विज्ञान का पेपर होगा। यह परीक्षाएं 22 मार्च तक चलेंगे। और तीस मार्च तक परिणाम घोषित कर एक अप्रैल से नया शिक्षण सत्र शुरु कर दिया जाएगा।डीईओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा 12 की परीक्षाएं एक मार्च से शुरु हो रही हैं। पहले दिन हिंदी का पेपर होगा। वहीं पांच मार्च से कक्षा 10 की परीक्षाएं शुरु होंगी। बोर्ड परीक्षाएं तीन अप्रैल तक चलेंगी। इसकी तैयारियां जोरों से चल रही हैं। स्कूल में रोल नम्बर डालने का कार्य आज से प्रारंभ हो जाएगा।

लोकल और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां हो गई हैं। जांच दल बना दिए हैं। जिसमें अधिकारियों के साथ ही उनका एक दल, सभी बीईओ के दल के साथ ही संभागीय उडऩदस्ता भी जांच करता रहेगा।
- एचएन नेमा, डीईओ, विदिशा

राज्य शिक्षा केंद्र से आ रहे पेपर
मालूम हो कि गत वर्ष तक कक्षा पांच और आठ छोडक़र शेष कक्षाओं के प्रश्नपत्र जिला स्तर पर तैयार किए जाते थे, लेकिन इस बार पूरे प्रदेशभर में प्रश्नपत्रों में एकरूपता रखने के लिए राज्य शिक्षा केंद्र से कक्षा तीन से लेकर कक्षा आठ तक के प्रश्नपत्र आ रहे हैं। वहीं कक्षा एक और दो की परीक्षाएं स्कूलों में अपने-अपने स्तर से वर्कबुक पर चल रही हैं, जो लगभग समाप्त होने वाली हैं। वहीं कक्षा नौ और 11 की परीक्षाएं समाप्त हो गई हैं।