26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक 1,200 साल पुरानी ‘चवन्नी’ की कीमत 2 करोड़ रुपए !

- 1,200 साल से भी पहले के जमाने का, सोने के साथ चांदी-तांबा भी मौजूद।- पिछले साल खुदाई में हाथ लगा था, 8 सितंबर को नीलामी।

less than 1 minute read
Google source verification
एक 1,200 साल पुरानी 'चवन्नी' की कीमत 2 करोड़ रुपए !

एक 1,200 साल पुरानी 'चवन्नी' की कीमत 2 करोड़ रुपए !

लंदन. भारत की पुरानी चवन्नी (25 पैसे) Chawanni जैसे ब्रिटेन के एक प्राचीन सिक्के की 8 सितंबर को नीलामी होने वाली है। इसके मालिक और नीलामी का आयोजन करने वाली कंपनी डिक्स नूनन वेब का अनुमान है कि यह दो लाख पाउंड (करीब दो करोड़ रुपए) में बिक सकता है। ब्रिटेन में खजाने की तलाश करने वाले एक व्यक्ति को पिछले साल विल्टशायर और हैम्पशायर बॉर्डर पर वेस्ट डीन में 30 पेंस (31 रुपए) का यह सिक्का हाथ लगा था।

ब्रिटिश अखबार 'मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक जांच में पाया गया कि यह सिक्का सोने से बना है। इसमें थोड़ी मात्रा में चांदी और तांबा भी मौजूद है। यह 802 और 839 वर्ष के वेस्ट सैक्सन के राजा एक्गबर्ट के काल का बताया जा रहा है। यानी यह 1200 साल से भी ज्यादा पुराना है।

खोजने वाले ने बटन समझा था-
खजाने की तलाश करने वाले व्यक्ति ने एक जगह मेटल डिटेक्टर से संकेत मिलने पर खुदाई की तो यह सिक्का नजर आया। पहले उसे लगा कि यह किसी शर्ट से टूटा बटन होगा। साफ किया तो पता चला कि यह प्राचीन सिक्का है। इसका वजन 4.82 ग्राम, जबकि व्यास एक इंच से कम है। इस पर सैक्सन शब्द वाले मोनोग्राम के चारों ओर राजा का नाम एक्गबर्ट रेक्स अंकित है।

चम्मच 2 लाख रुपए में बिका-
लंदन में हाल ही एक प्राचीन चम्मच करीब दो लाख रुपए में ऑनलाइन नीलाम हुआ। एक व्यक्ति ने फुटपाथ की एक दुकान से इसे सिर्फ 90 पेंस (93 रुपए) में खरीदा था। चांदी से बना 5 इंच का यह चम्मच 13वीं शताब्दी के आखिर का है।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग