
Weird Marriage in Bastar
नई दिल्ली। रिलेशनशिप में अक्सर लोग पोजेसिव हो जाते हैं। ऐसे में वे अपने पार्टनर को किसी और के साथ नहीं बांट सकते हैं। मगर छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां प्यार का अजब ही किस्सा देखने को मिला। यहां एक लड़के ने अपनी दो गर्लफ्रेंड से एक ही मंडप पर शादी रचाई और मजेदार बात यह है कि इससे लड़कियों को कोई ऐतराज नहीं है। वह तीनों खुशी से एक साथ जिंदगी बिताना चाहते हैं।
आज के जमाने में ऐसा अनोखा प्यार चंदू नामक शख्स ने किया। बताया जाता है कि तीन साल पहले युवक तोकापाल इलाके में बिजली के खंबे लगाने गया था। वहीं उसकी मुलाकात 21 साल की सुंदरी कश्यप से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई और प्यार का सिलसिला शुरू हो गया। उनके रिलेशनशिप को करीब एक साल हो गए। तभी उनकी जिंदगी में एक टर्निंग प्वाइंट आया। चंदू के गांव में एक शादी समारोह था। जिसमें उसकी मुलाकात 20 साल की हसीना बघेल से हुई। हसीना को चंदू में अपना फ्यूचर पार्टनर दिखने लगा। चंदू भी उसके साथ सहज हो गया। हालांकि चंदू ने हसीना को उसकी गर्लफ्रेंड के बारे में बताया।
हसीना को इससे कोई ऐतराज नहीं हुआ। चूंकि चंदू अपनी पहली गर्लफ्रेंड को धोखा नहीं देना चाहता था इसलिए उसने सुंदरी और हसीना की मुलाकात कराई और पूरा मामला बताया। हैरानी की बात ये थी कि दोनों लड़कियों को इस बात से कोई नाराजगी नहीं थी। वो चंदू के साथ अपनी जिंदगी बिताना चाहती थीं। इसलिए दोनों युवक के घर शादी से पहले ही रहने पहुंच गईं। हालांकि गांव वालों के विरोध के चलते उन्होंने समाज के सामने शादी कर ली। गांव वालों ने उन्हें आशीर्वाद देकर उनके नए जीवन की कामना की।
Published on:
08 Jan 2021 08:19 pm

बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
