12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नॉर्मल डिलीवरी से महिला ने पैदा किए बच्चे, एक के बाद एक इतने बच्चों को देख डॉक्टर्स हुए हैरान

महिला ने दिया इतने बच्चों को जन्म नॉर्मल डिलीवरी से पैदा हुए बच्चे देखकर सभी हो गए हैरान

2 min read
Google source verification

image

Arijita Sen

Feb 23, 2019

Demo pic

नॉर्मल डिलीवरी से महिला ने पैदा किए बच्चे, एक के बाद एक इतने बच्चों को देख डॉक्टर्स हुए हैरान

नई दिल्ली। हाल ही में एक महिला ने 7 बच्चों को जन्म दिया है। इनमें 6 लड़कियां और एक लड़का शामिल है। पूर्वी इराक के दियाली प्रांत में स्थित एक अस्पताल में 25 वर्षीय महिला ने इतने बच्चों को जन्म दिया है। बिना सर्जरी के नॉर्मल डिलीवरी से 7 बच्चों को जन्म देना वाकई में बेहद मुश्किल है। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि डिलीवरी के बाद मां और बच्चे सभी स्वस्थ हैं।

बच्चों के पिता का नाम यूसुफ फडल है। उनका कहना है कि अब उनके परिवार में बच्चों की संख्या कुल दस है हालांकि उनका या उनकी पत्नी का परिवार को इस तरह से बढ़ाने की पहले से कोई योजना नहीं थी। पैदा होने के बाद इन सातों बच्चों की एक फोटो खींची गई और अब यही तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़े ही तेजी से वायरल हो रही है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी महिला ने एक साथ इतने बच्चों को जन्म दिया है। पिछले साल इसी तरह एक महिला ने 6 बच्चों को जन्म दिया था। लेबनान के जॉर्ज यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में पैदा हुए इन बच्चों में तीन लड़कियां और तीन लड़के थे।

साल 1997 में संयुक्त राज्य अमरीका के लोवा में केनी और बॉबी मैककॉघी ने भी सात बच्चों को जन्म दिया था। उन दिनों यह खबर चर्चा काविषय बना था। यह दंपत्ति इस कदर मशहूर हुआ था कि तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और टीवी होस्ट ओपरा विनफ्रे ने उन्हें अपने शो में आमंत्रित किया था। इस कपल का ऐसा मानना था कि ऐसा भगवान की मर्जी से हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग