27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटे के उम्र जितनी दिखने वाली इस महिला की असली उम्र पर नहीं होगा भरोसा, खुद ही बताया फिटनेस का राज़

मां के बर्थडे पर उनके दोनों बेटों ने मिलकर उन्हें एक चमचमाती कार गिफ्ट की है।

2 min read
Google source verification
mama

बेटे के उम्र जितनी दिखने वाली इस महिला की असली उम्र पर नहीं होगा भरोसा, खुद ही बताया फिटनेस का राज़

नई दिल्ली। लोग अपनी जवानी को बरकरार रखने के लिए कितने रुपये खर्च कर देते हैं। दुनिया में ऐसे लोगों की भी कोई कमी नहीं है, जो खूबसूरत दिखने के लिए करोड़ों रुपये की कुर्बानी दे डालते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी खूबसूरती देखने के बाद कोई भी इंसान उनकी असली उम्र नहीं बता सकता। दरअसल इंडोनेशिया की रहने वाली मामा हादी इन दिनों इंटरनेट पर आग लगाई हुई हैं। मामा की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रही हैं। मामा की तस्वीरें देखने के बाद कोई भी उनकी असली उम्र पर भरोसा नहीं कर पा रहा है।

लोगों की छोड़िए आपको भी मामा की उम्र जानकर भरोसा नहीं होगा कि वे 51 साल की हैं। जी हां, चकरा गया न सिर..लेकिन हकीकत यही है कि मामा 51 साल की हैं। उम्र के इस पड़ाव में आकर भी मामा एक जवान लड़की को खूबसूरती के मामले में पछाड़ सकती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि मामा के दो बेटे हैं, जो अभी ग्रेजुएशन कर रहे हैं। मामा जब अपने बेटों के साथ घर से बाहर निकलती हैं तो लोग यही सोचते हैं कि वे उन लड़कों की हमउम्र दोस्त होंगी या उनकी गर्लफ्रेंड। मामा ने अभी कुछ ही दिन पहले पूरे परिवार के साथ अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट किया।

मां के बर्थडे पर उनके दोनों बेटों ने मिलकर उन्हें एक चमचमाती कार गिफ्ट की है। अपनी हैरतअंगेज़ खूबसूरती और जवानी के पीछे मामा ने कुछ ज़बरदस्त बातें भी शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि वे बीते 15 साल से लगातार व्यायाम करती हैं। इसके अलावा वे अपने खाने-पीने पर भी खासा अच्छा ध्यान रखती हैं। वे बाहर का ज़्यादा खाना नहीं खाती हैं। इसके अलावा वे अपने खाने को संतुलित बनाने की कोशिश करती हैं, जिसकी वजह से 51 साल की उम्र में भी वे एक 18 साल की जवान लड़की जैसी दिखती हैं।