
हवालात में बंद किए गए 6 मुर्गे, जुर्म किया है ऐसा पुलिस नहीं कर रही रिहा
नई दिल्ली। बीते साल एक गधे को गिरफ्तार कर उसे हवालात में बंद करने की खबर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। हाल ही में हरियाणा ( Haryana ) के नूंह से ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला फिर से खबरों में है। यहां पुलिस का 6 मुर्गों को हवालात में बंद करने का मामला सामने आया है। आइए हम आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला। दरअसल, नूंह में एक समूह मुर्गों की लड़ाई करवाकर जुआ खेलता था। जुआ खेलने की खबर से स्थानीय पुलिस भी तंग आ गई थी। पुलिस को अक्सर यह खबर मिलती रहती थी कि कुछ जुआरी यहां मुर्गों पर पैसा लगाकर उनकी लड़ाई करा रहे हैं।
ऐसे में जब जुआरियों को पकड़ा गया तो उनके साथ वहां मौजूद उनके मुर्गों को भी पकड़ लिया गया। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को जुआरियों से 35 हज़ार रुपए और 6 गाड़ियां भी बरामद हुई हैं। पलिस के मुताबिक, इस गांव में बीते कुछ दिनों से मुर्गों की लड़ाई करवाने की खबरें आ रही हैं। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मुर्गों को तब तक बंद रखा जाएगा जब तक कोई उनकी ज़िम्मेदारी नहीं ले लेता।
Published on:
03 Apr 2019 12:52 pm

बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
