30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विदिशा में 2 सिर 3 हाथ वाले नवजात ने लिया जन्म, डॉक्टर्स भी हुए हैरान

इस बच्चे के शरीर में असाधारण रूप से दो सिर और तीन हाथ हैं डॉक्टर्स के मुताबिक अभी बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है नवजात को जांच के लिए भोपाल भेजा गया है

2 min read
Google source verification
_1574649263.jpg

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के विदिशा में एक महिला ने एक खास बच्चे को जन्म दिया है। यह नवजात बाकी सामान्य बच्चों से थोड़ा अलग इसलिए है क्योंकि इसके शरीर में असाधारण रूप से दो सिर और तीन हाथ हैं। डॉक्टरों का कहना है कि मां और बच्चा अभी दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

जिला अस्पताल में शनिवार को जन्मे नवजात शिशु के दो सिर और तीन हाथ हैं। यह नवजात कंधे से जुड़ा हुआ है वहीं दोनों सिरों के बीच से तीसरा हाथ निकला हुआ है। ये मामला भोपाल से सटे विदिशा का है। जहां के सिविल अस्पताल में एक महिला ने इस बच्चे को जन्म दिया।

डॉक्टर्स की टीम ने रविवार सुबह करीब साढ़ सात बजे ऑपरेशन कर नवजात लड़के को जन्म दिया। इस बच्चे को देख अस्पताल का स्टाफ और परिजन हैरान रह गए। जन्म के कुछ समय बाद ही बच्चे को जिला अस्पताल के गहन चिकित्सा वार्ड में रखा गया।

जहां बच्चे को चिकित्सकों की निगरानी में एसएनसीयू में रखा गया है। इस नवजात शिशु को जांच के लिए भोपाल भेजा जा रहा है। कुरवाई के माला गांव निवासी 20 वर्षीय बबीता पत्नी जसवंत अहिरवार शुक्रवार रात को अस्पताल में भर्ती हुई। जहां ऑपरेशन के जरिए महिला ने बच्चे को जन्म दिया।

बच्चे को शुरुआत में देखकर डॉक्टर्स भी सन्न रह गए। नवजात शिशु का शरीर एक ही है, उसके दो सिर हैं दोनों सिर के बीच से तीसरा हाथ निकला हुआ है। डॉ. सुरेंद्र सोनकर ने बताया कि बच्चे को दोनों मुंह से नली द्वारा आहार दिया जा रहा है।

स्थानीय डॉक्टरों के मुताबिक विदिशा में अपनी तरह का ये पहला मामला सामना आया है। इसके अलावा डॉक्टरों ने इस बच्चे के सामान्य अलग होने पर जानकारी देते हुए कहा कि ऐसा तभी होता है जब महिला के गर्भ में पल रहा भ्रूण सही तरीके से विकसित नहीं हुआ हो।

Story Loader