
बार्बी डॉल का क्रेज न सिर्फ बच्चों में बल्कि बड़ों में भी देखने को मिलता है। हाल ही में इस डॉल की जिंदगी पर आधारित हॉलीवुड फिल्म बार्बी रिलीज हुई है। जिसका क्रेज दुनियाभर में देखने को मिल रहा है। जब से फिल्म रिलीज हुई है लोग उसपर मजेदार रील्स बना रहे हैं। आलम ये है कि लोगों फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। हालांकि अब ये जुनून काफी हद तक बढ़ता दिख रहा है। जिसके बारे में किसी ने सोचा तक नहीं होगा।
मौत के बाद वाली जर्नी में कूदे लोग
न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक, डायरेक्टर ग्रेगा गेरविट की फिल्म बार्बी जबसे रिलीज हुई है, लोगों में इसका कुछ ज्यादा ही क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म के गानों की बात करें, तो ये जमकर वायरल हो रहे हैं। लेकिन अब लोग बार्बी थीम पर अपनी मौत के बाद वाली जर्नी में भी कूद पड़े हैं। नतीजा ये है कि लोग पिंक थीम के ताबूत तक खरीदने लगे हैं।
पिंक थीम के ताबूत खरीदने की होड़
जी हां, ये सच है कि फिल्म बार्बी के प्रति लोगों का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन ये सच है कि लोग अब पिंक थीम के ताबूतों को खरीदने की होड़ में लगे हुए हैं। हैरानी की बात है कि ताबूतों की खूब बिक्री भी हो रही है और इनकी मार्केट डिमांड भी खूब है।
यह भी पढ़े - गगनचुंबी इमारत से स्टंट कर रहा था शख्स, 68वें माले से फिसला पैर और फिर...
ताबूत पर 30 फीसदी तक का डिस्काउंट
बता दें कि पिंक थीम वाले कॉफिन्स का क्रेज मेक्सिको, अल साल्वाडोर और पूरे लैटिन अमेरिका में देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि वे चाहते हैं उनके चाहने वाले बार्बी थीम वाले गुलाबी रंग की तरह हमेशा सुंदर रहें। वहीं फ्यूनरल होम का कहना है कि बार्बी फिल्म के रिलीज होने के बाद इस ताबूत पर 30 फीसदी तक का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
यह भी पढ़े - इस आईलैंड पर जाने की सिर्फ पुरुषों को है इजाजत, महिलाओं की एंट्री पर पाबंदी, जानें क्यों
Updated on:
03 Aug 2023 12:45 pm
Published on:
03 Aug 2023 12:41 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
