
नई दिल्ली। पूर्वी अफ्रीका के मलावी से एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। यहां एक पादरी समेत 11 लोगों पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक अल्बीनो युवक की हत्या कर उसके शरीर के अंग निकाल लिए हैं। 22 साल का McDonald Masambuka बीते मार्च से लापता था, जिसका शव ज़मीन के अंदर दफ्न पाया गया है। शव की जांच में पता चला कि उसके शरीर से कई सारे अंग गायब हैं। पुलिस के लिए यह एक चिंता की बात है क्योंकि पिछले 4 सालों में McDonald 22वां शिकार है।
अल्बीनो व्यक्तियों के लिए मलावी को विश्व का सबसे खतरनाक देश माना जाता है। क्योंकि यहां ऐसा माना जाता है कि ऐसे लोगों के अंगों से जादूई दवाइयां बनाई जाती हैं। इसके साथ ही वे इनके अंगों का इस्तेमाल धार्मिक कामों में भी करते हैं। McDonald की हत्या के मामले में भी पादरी के साथ ही एक पुलिस अधिकारी और एक मेडिकल अधिकारी पर भी आरोप लगे हैं।
मलावी के राष्ट्रपति Peter Mutharika ने कहा है कि अल्बीनो लोगों की हत्या करने वालों के लिए हम फांसी की सज़ा का प्रावधान बनाना चाहते हैं। इसके लिए वे बड़ी बहस के लिए भी तैयार हैं। तो वहीं देश के सूचना मंत्री Nicholas Dausi ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय अधिकार समूह सरकार को रोक रहे हैं कि वे अल्बीनो लोगों की हत्या करने वालों को फांसी की सज़ा दें। मलावी में अल्बीनो लोगों के हालत बद से बद्तर होते जा रहे हैं। क्योंकि यहां के लोग अंधविश्वास के चलते इनकी हत्या कर दे रहे हैं। ताकि इनके अंगों से वे दवाइयां बना सकें।
Published on:
04 May 2018 10:44 am

बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
