31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिस्र के समुद्र में मिला प्राचीन मंदिर, सोने-चांदी के गहनों के साथ हाथ लगा अरबों डॉलर का खजाना

खोज : फ्रांस के पुरातत्त्वविद फ्रेंक गोडियो की टीम की बड़ी कामयाबी

less than 1 minute read
Google source verification
मिस्र के समुद्र में मिला प्राचीन मंदिर, सोने-चांदी के गहनों के साथ हाथ लगा अरबों डॉलर का खजाना

मिस्र के समुद्र में मिला प्राचीन मंदिर, सोने-चांदी के गहनों के साथ हाथ लगा अरबों डॉलर का खजाना

काहिरा. मिस्र के भूमध्यसागरीय तट पर पुरातत्त्वविदों ने एक डूबे हुए प्राचीन मंदिर की खोज की है। मंदिर और इसके आसपास अरबों डॉलर के गहने और दूसरी बहुमूल्य चीजें मिलीं। यूरोपियन इंस्टीट्यूट फॉर अंडरवाटर आर्कियोलॉजी (आइईएएसएम) के मुताबिक फ्रांस के पुरातत्त्वविद फ्रेंक गोडियो की अगुवाई में टीम ने पानी के नीचे अबूकिर की खाड़ी के बंदरगाह शहर थोनिस-हेराक्लिओन में भगवान अमुन के मंदिर की खोज की। गोडियो को समुद्र के नीचे खोज में महारत हासिल है।आइईएएसएम ने बताया कि टीम ने शहर की दक्षिणी नहर की जांच की थी। यहां प्राचीन मंदिर के पत्थर के विशाल खंड थे। मंदिर ईसा पूर्व दूसरी सदी के मध्य ढह गया था। मंदिर में मिस्र के सैटे राजवंश (664-525 ईसा पूर्व) के राजा फिरौन शक्ति हासिल करने आते थे। मंदिर के खजाने में चांदी के पूजा के उपकरण, सोने के गहने और इत्र या सुगंध के लिए अलबास्टर कंटेनर शामिल हैं। खोज में गोडियो की टीम को मिस्र के पर्यटन और पुरावशेष मंत्रालय के अंडरवाटर पुरातत्त्व विभाग का भी सहयोग मिला।

प्रलय के बावजूद धरोहर बरकरार

फ्रेंक गोडियो का कहना है कि यह हैरान करने वाली बात है कि प्रलय के बालजूद समुद्र में यह धरोहर बरकरार रही। मंदिर का सामान पांचवी शताब्दी ईसा पूर्व की लकड़ी से बना है। इसे अच्छी तरह संरक्षित कर रखा गया था।

तकनीक की मदद

आइईएएसएम ने कहा कि यह खोज नई टेक्नोलॉजी के कारण संभव हुई। इस टेक्नोलॉजी की मदद से कई मीटर मोटी मिट्टी की परतों के नीचे दबी गुफाओं और वस्तुओं का पता लगाया जा सकता है। अमुन मंदिर के पूर्व में एफ्रोडाइट को समर्पित एक मंदिर भी मिला है, जिसमें कांसे और चीनी मिट्टी की वस्तुएं थीं।

Story Loader