30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्राजील की यह लडक़ी बनेगी विश्व की सबसे लंबी दुल्हन

ब्राजील की रहने वाली 20 साल की एलिसैन विश्व की सबसे लंबी दुल्हन बनने जा रही है

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Aug 09, 2017

tallest bride in world

tallest bride in world

नई दिल्ली। आमतौर पर हर लडक़े की ख्वाहिश होती है कि उन्हें खूबसूरत और लंबी लडक़ी मिले। हालांकि कोई भी लडक़ी शायद यह नहीं चाहता होगा कि उसकी दुल्हन उससे भी लंबी हो। ब्राजील की रहने वाली 20 साल की एलिसैन विश्व की सबसे लंबी दुल्हन बनने जा रही है। इस लडक़ी की हाइट 6 फुट 8 इंच है। वैसे तो दुनिया में लंबे लोगों की कमी नहीं है, लेकिन आमतौर पर लड़कियों की हाइट इतनी लंबी नहीं देखी जाती।

एलिसैनी डा क्रूज सिल्वा 20 साल की हैं। वह बहुत जल्दी शादी करने वाली हैं। आप सोच रहे होंगे कि एलिसैनी का पति भी उसी की तरह लंबा होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। एलिसैनी का पति पेशे से कंस्ट्रक्शन वर्कर है और वह पहली नजर से ही एलिसैनी को पंसद करता है। फ्राकिनाल्डो अपनी गर्लफ्रेंड से एक फुट चार इंच छोटे हैं। एलिसैनी और फ्राकिनाल्डो की लव स्टोरी बहुत रोचक है। दोनों करीब तीन साल से एक दूसरे को जानते हैं और पिछले एक साल से लिव इन में रह रहे हैं। अब दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया है।

शादी करते ही एलिसैनी दुनिया की सबसे लंबी दुल्हन बन जाएंगी। एलिसैनी बताती हैं कि उन्हें अपनी शादी का इंतजार है। वह खुशकिस्मत है कि उन्हें फ्राकिनालडो जैसा पार्टनर मिला। एलिसैनी की लंबाई बढऩे की असली वजह ट्यूमर है। वह पिटुएरी ग्लैंड से पीडि़त हैं। इसके चलते उनकी हाइट लगातार बढ़ती गई। एलिसैनी को अपनी हाइट की वजह से काफी मुश्किलें भी हुईं। उन्होंने मॉडलिंग करनी थी, लेकिन अपनी हाइट की वजह से वो ऐसा नहीं कर पईं।अपनी हाइट की वजह से उन्हें बहुत कुछ सहना पड़ा, लेकिन उन्हें खुशी है कि कम से कम उन्हें फ्राकिनालडो इतना प्यार करते हैं कि उनकी हाइट भी इन दोनों के रिश्ते के बीच दीवार नहीं बनी। अब जल्दी ही यह दोनों शादी के बंधन में बंधन वाले हैं।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader