14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस शख्स की पल्स चेक करने पर धड़कन की जगह सुनाई दी गाने की आवाज, डॉक्टरों के उड़े होश

Weird case : हिप डिस्प्लेसमेंट की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा था 65 साल का शख्स डॉक्टरों को पल्स चेक करते समय स्पैनिश गाने की ट्यून सुनाई दी

less than 1 minute read
Google source verification
pulse.jpg

Weird case

नई दिल्ली। आमतौर पर पल्स चेक करने पर दिल की धड़कनें सुनाई देती है। मगर डॉक्टरों के होश तब उड़ गए जब उन्होंने 65 साल के एक मरीज की पल्स चेक की। ऐसा करते ही उन्हें गाने की आवाज सुनाई देने लगी। इसकी आवाज बिल्कुल साफ थी। ये गाना उन्हें डॉप्लर से जुड़े स्पीकर में सुनाई दिया। डॉक्टर इस पर रिसर्च करके देख रहे हैं।

द न्यू इंगलैंड जर्नल ऑफ मेडिसन (The new England Journal of Medicine) में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक घटना व्यक्ति के पल्स चेक करने पर तेज गाने की आवाज आ रही थी। ऐसा लग रहा था कि कहीं रेडियो बज रहा है। डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि के लिए जांच की तो उन्हें एक स्पैनिश गाने की धुन सुनाई दी। गाने का पता लगाने के लिए चिकित्सकों ने एक ऐप का इस्तेमाल किया। उसमें पता चला कि ये गाना स्पैनिश (Spanish) गाने 'Gracias Por Tu Amor' के जैसी थी। ये सुनकर सभी लोग हैरान रह गए।

बताया जाता है कि शख्स अपने हिप डिस्लोकेशन की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा था। इस शख्स की पहले भी हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी हो चुकी है, लेकिन उसे दर्द की समस्या रहती है। इसी के चलते वह ट्रीटमेंट के लिए गया था। जब चिकित्सकों ने उसकी जांच के लिए स्टेथेस्कोप लगाया तो उन्हें गाने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने आले को स्पीकर से जोड़ा तो उसमें गाने की आवाज साफ सुनाई दी। ये काफी हैरानी वाली बात थी। इसपर स्टडी कर रहे विशेषज्ञों का मानना है कि शायद डॉप्लर ने इस व्यक्ति के नकली हिप में से रेडियो सिग्नल पकड़ लिया होगा।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग