scriptये है दुनिया की सबसे महंगी वेजिटेबल, सब्जी से लेकर अचार तक बनाने में आती है काम | Hop shoots is the most expensive vegetable in the world | Patrika News

ये है दुनिया की सबसे महंगी वेजिटेबल, सब्जी से लेकर अचार तक बनाने में आती है काम

Published: Jan 20, 2019 04:19:30 pm

Submitted by:

Arijita Sen

अगर वक्त रहते इन्हें नहीं काटा गया तो इसकी टहनियां मोटी हो जाती हैं

Hop Shoots

ये है दुनिया की सबसे महंगी वेजिटेबल, सब्जी से लेकर अचार तक बनाने में आती है काम

नई दिल्ली। दुनिया में तरह तरह की सब्जियां पाई जाती हैं। लोग अपनी पसंद के अनुसार इन्हें खरीदकर खाते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर इन सब्जियों का सेवन सेहत के लिए भी बेहतर है। वैसे तो सब्जियों की बढ़ती हुई कीमतों से हमारे देश में लोग अकसर परेशान रहते हैं, लेकिन आपको आज हम एक ऐसी सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके आगे आलू, प्याज या टमाटर के भाव आपको कौड़ियों के समान लग सकता है।

Hop Shoots

हम यहां हॉप शूट्स नामक सब्जी की बात कर रहे हैं। इसकी कीमत 1000 यूरो यानी तकरीबन 82,000 रुपए प्रति किलो है। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि इसके बावजूद भी दुनिया भर में इसकी काफी डिमांड है।

हॉप शूट्स की टहनियां कुछ हद तक शतावरी (एस्पैरेगस) पौधे की तरह दिखाई देती हैं। इन्हीं टहनियों की सब्जी बनाकर उनका सेवन किया जाता है। कुछ लोग सब्जी के बजाय इसका अचार बनाते हैं। इसमें फूल भी होते हैं जो कि स्वाद में काफी तीखे होते हैं।

Hop Shoots

ब्रिटेन,जर्मनी समेत कई यूरोपीय देशों में बैंगनी रंग के इस सब्जी की खेती की जाती है। इन्हें जंगलों में उगाया जाता है और वह भी सिर्फ वसंत के महीने में। इन्हें उगाने में थोड़ी सी धूप और नमी की जरूरत होती है और हॉप शूट्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये एक दिन में ही 6 इंच तक बढ़ जाती है।

Hop Shoots

जब इन्हें काटने की बारी आती है तो इसमें काफी ध्यान लगाने की जरूरत है क्योंकि अगर वक्त रहते इन्हें नहीं काटा गया तो इसकी टहनियां मोटी हो जाती हैं और उन्हें खाया नहीं जाता है।

Hop Shoots

भारत के हिमाचल क्षेत्र में हॉप शूट्स की ही तरह की एक सब्जी उगाई जाती है जिसे गुच्छी कहा जाता है। कुछ इसे स्पंज मशरूम के नाम से भी जानते हैं।

गुच्छी

औषधीय गुणों के साथ-साथ गुच्छी में विटामिन बी, सी, डी और के प्रचुर मात्रा पाई जाती है। देश से बाहर 30-40 हजार रुपए प्रति किलो की दर ये आसानी से बिक जाती है।

ट्रेंडिंग वीडियो