अजब गजब

IAS अधिकारी के प्यार में दीवाना हुआ ये विधायक, अब दोनों करेंगे अगले महीने शादी

केरल के एक विधायक आैर तिरुवनंतपुरम की आर्इएएस उपजिलाधीकारी प्रेम विवाह करने जा रहे हैं।

less than 1 minute read
May 04, 2017

केरल के एक विधायक आैर तिरुवनंतपुरम की आर्इएएस उपजिलाधीकारी प्रेम विवाह करने जा रहे हैं। नौकरशाह आैर राजनीतिज्ञ की लव स्टोरी परवान चढ़ने के बाद विवाह बंधन में बंधेगी। कांग्रेस विधायक केएस सबरीनाथ आैर तिरुवनंदपुरम की उपजिलाधिकारी दिव्या एस अय्यर के प्रेम की चर्चाआें पर मंगलवार को विराम लग गया।

विधायक केएस सबरीनाथन ने फेसबुक पर अपना रिलेशनशपि स्टेटस अपडेट किया, लिखा- 'कमिटेड'। यह स्टेटस उन्होंने मलयाली भाषा में लिखा है। दोनों की तस्वीर के साथ सबरीनाथ ने लिखा है कि कुछ समय से मेरे करीबी लोग शादी को लेकर सवाल कर रहे हैं, अब मैं इस बारे में घोषणा करते हुए खुश हूं।

उन्होंने लिखा कि मैं उपजिलाधिकारी डाॅ. दिव्या एस अय्यर से तिरुवनंतपुरम में मिला था। हमारे बीच करीबी बढ़ी, हमने एक दूसरे को जाना, एक दूसरे की दिलचस्पियों को जाना। दोनों ही परिवारों के आशीर्वाद से दिव्या मेरी जीवनसंगिनी बनने वाली है। हम आप सबसे आशीर्वाद की अपेक्षा करते हैं।

दोनों परिवार सहमत

सबरीनाथन आैर दिव्या के प्यार के मामले में दोनों परिवारों का पूरा समर्थन मिला है, दोनों तिरुवनंतपुरम के ही रहने वाले हैं। पिता की मौत के बाद राजनीति में आने से पहले सबरीनाथन टाटा ट्रस्ट से जुड़े थे, वह एमबीए स्नातक हैं।

उपचुनाव में जीत हासिल की

पिता के निधन के बाद खाली हुर्इ अरुविकरा सीट से उपचुनाव में सबरीनाथन ने जीत हासिल की थी आैर 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में वह इस सीट से जीत को बरकरार रखने में कामयाब हुए।

हम आपको बता दें कि 32 वर्षीय दिव्या मेडिसिन में ग्रेजुएट हैं आैर साल 2016 में आर्इएएस बनी हैं। अब दोनों की शादी अगले महीने होने वाली है।

Published on:
04 May 2017 10:56 am
Also Read
View All

अगली खबर