1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मरकर जिंदा हुए इस बच्चे की इन तस्वीरों को देखकर लोगों का दहला दिल, पीछे की सच्चाई जान हुए दंग

मरकर किसी का जिंदा वापस आना किसी चमत्कार से कम नहीं है। इसी के चलते बच्चे की मां ने उसके पहले जन्मदिन पर ऐसा किया।

2 min read
Google source verification

image

Arijita Sen

Sep 17, 2018

zombie theme cake

मरकर जिंदा हुए इस बच्चे की इन तस्वीरों को देखकर लोगों का दहला दिल, पीछे की सच्चाई जान हुए दंग

नई दिल्ली। दिए गए तस्वीरों को देखकर किसी भी इंसान का दिल दहल जाएगा। इंसान के दिमाग को झकझोर कर रख देने वाली इन तस्वीरों में एक बच्चा खून से सने हुए इंसान के अंगों को कच्चा खाता हुआ दिखाई दे रहा है। इससे पहले कि आप इसके बारे में तरह-तरह की बातें सोचें हम आपको इसकी सच्चाई से रूबरू करवाने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि यह कोई इंसानी अंग नहीं बल्कि उस जैसा दिखने वाला केक है। एक मां ने अपने बच्चे के पहले जन्मदिन पर इस तरह का केक बनवाया। इस शानदार बर्थ डे पार्टी में जॉम्बी थीम का केक चुना गया। इस बर्थ डे पार्टी की तस्वीरों को जब लोगों ने देखा तो उन्होंने तरह-तरह का रिएक्शन दिया।

लोगों ने इस पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए तरह-तरह के कमेंट्स दिए। कुछ व्यूअर्स ने इसे घृणित कहा तो किसी ने इसे आक्रामक करार दिया। इन तस्वीरों को देखकर आपको भी कुछ ऐसा ही लग सकता है। हालांकि इसके पीछे की सच्चाई जानकर आप ऐसा बिल्कुल नहीं कहेंगे। बच्‍चे के पहले जन्‍मदिन की इस पार्टी थीम के बारे में हम आपको बताते हैं।

बता दें, इस बच्चे की मां का नाम एमी लुइस है। एमी ने अपनी दर्दभर कहानी को सबके सामने बयां किया जिसके अनुसार, जब इस बच्चे का जन्म होने वाला था तब उसके बचने की उम्मीद ना के बराबर थी। डॉक्‍टरों का कहना था कि, नाल अलग हो गई है और बच्‍चे के दिल की धड़कन नहीं चल रही है। डॉक्टरों ने काफी मुश्किल से उस बच्चे को मां के गर्भ से बाहर निकाला। बाहर निकलकर वह एकदम नहीं रोया। उसके दिल की धड़कन तभी भी नहीं चल रही थी।

बच्चे के माता-पिता इस बात को मान चुके थे कि उनका बच्चा जिंदा नहीं है। हालांकि डाक्टरों ने तब भी हार नहीं मानी थी।दुनिया में कदम रखे उस बच्चे ने अपनी जिंदगी के जंग को जारी रखा।अन्त में सभी के प्रयासों के आगे किस्मत को भी हार माननी पड़ी। 31 अक्‍टूबर यानि की हैलोविन पर वापस आ गया। मरकर किसी का जिंदा वापस आना किसी चमत्कार से कम नहीं है। इसी के चलते एमी ने अपने बच्चे के पहले जन्मदिन पर जॉम्बी थिम को चुना।

Story Loader