6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला ने 47 साल पहले खो दी थी अंगूठी, फिनलैंड के जंगलों से हुई बरामद

डेब्रा मैक्केना ( Debra McKenna ) अपनी अंगूठी को स्टोर में भूल गई थी फिनलैंड ( Finland ) के करीना पार्क ( Kaarina Park ) में मिली अंगूठी अंगूठी ( Ring ) पर स्कूल ऑफ मोर्स 1973 की छाप है
2 min read
Google source verification
Ring

Ring

नई दिल्ली। अमेरिका ( America ) में एक महिला की 47 साल पहले खोई अंगूठी ( Ring ) फिनलैंड ( Finland ) के जंगल में मिली। फिनलैंड के करीना पार्क में सीट मेटल वर्कर को मेटल डिटेक्टर के इस्तेमाल के दौरान इस अंगूठी को खोजा गया। अंगूठी को 20 सेंटीमीटर मिट्टी के अंदर से निकाला गया।

यह अंगूठी डेब्रा मैक्केना ( Debra McKenna ) ब्रंसविक की रहने वाली है। 63 साल की मैक्केना इस अंगूठी को देखते ही हैरान हो गई। यह अंगूठी उनके दिवंगत पति शान ( Shawn ) की यादों से जुड़ी है। उन्होंने अपनी पुरानी यादें ताजा करते हुए बताया कि साल 1973 में हम दोनों ने मोर्स हाईस्कूल और कॉलेज में एक-दूसरे को डेट किया था।

जब हम दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया तभी यह अंगूठी शान ने पहनी थी, लेकिन कॉलेज छोड़ने के वक़्त उसने मुझे दे दी। लेकिन यह मेरी बदकिस्मती रही कि मैं इसे डिपार्टमेंट स्टोर में भूल गई थी। अंगूठी खोने के बाद इसके वापस मिलने की कोई उम्मीद नहीं थी।

मैक्केना ने अंगूठी की पहचान बताते हुए कहा कि मेरी निशानी पर S और M अंकित है। शादी के बाद हम 40 साल तक साथ रहे। लेकिन 2017 में मेरे पति का निधन हो गया था। फिनलैंड के लोकल मीडिया के मुताबिक मेटल वर्कर मार्को सारिनेन करीना पार्क में मेटल डिटेक्ट का इस्तेमाल कर रहे थे, तभी उन्हें इस अंगूठी की मौजूदगी का पता चला।

अंगूठी के मिलने पर मार्को काफी खुश हुए। उन्होंने इस पर स्कूल ऑफ मोर्स 1973 की छाप देखी। जिसके बाद मार्क ने स्कूल एल्यूमिनी एसोसिएशन से संपर्क किया। यहां से पता चला कि यह अंगूठी मैक्केना के पति शान की है। इसके बाद इस अंगूठी के बारे में डेब्रा मैक्केना तक जानकारी पहुंचाई गई।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग