2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MYSTERY : तो क्या मेक्सिको की संसद में दिखाए गए कंकाल सचमुच एलियंस के थे

ये पेरू की डायटम खदानों में मिले थे, जो बाद में जीवाश्म बन गए। मौसन ने कहा, वे एलियंस हैं या नहीं, हम नहीं जानते, लेकिन वे बुद्धिमान थे।

less than 1 minute read
Google source verification
MYSTERY : तो क्या मेक्सिको की संसद में दिखाए गए कंकाल सचमुच एलियंस के थे

ये अवशेष एक हजार वर्ष पुराने हैं।

मेक्सिको सिटी. पिछले दिनों मेक्सिको की संसद में दिखाए गए ममीकृत कंकाल की डीएनए जांच के बाद वैज्ञानिकों ने यह कहकर फिर चौंका दिया कि ये शव किसी इंसान के नहीं हैं। इनका डीएनए इंसानों से बिल्कुल मेल नहीं खाता। संसद में दो ममीकृत कंकालों को लेकर यूएफओ विशेषज्ञ जैमे मौसन ने दावा किया था कि उन्हें पेरू में ममीकृत एलियन के अवशेष मिले हैं, जो दूसरे ग्रह से आया था।
डीएनए परीक्षण के बाद पता चला कि 30 फीसदी डीएनए अज्ञात है और किसी जीव से मेल नहीं खाता, जबकि 70 फीसदी का खुलासा नहीं किया गया। मौसन का दावा है कि ये निष्कर्ष इन अवशेषों के लिए सबूत हैं कि ये दूसरी प्रजाति है, जो किसी दूसरे ग्रह से आए हैं।

एक हजार वर्ष पुराने हैं कंकाल
नेशनल ऑटोनॉमस यूनिवर्सिटी ऑफ मेक्सिको (यूएनएएम) की ओर से की गई कार्बन डेटिंग में पता चला है कि ये अवशेष एक हजार वर्ष पुराने हैं। क्लारा और मौरिसियो नाम के इन ममीकृत कंकालों के तीन अंगुलियों वाले हाथ हैं और दांत भी नहीं हैं। मौसन ने तब बताया था कि ये प्रजाति पृथ्वी की नहीं है। ये पेरू की डायटम खदानों में मिले थे, जो बाद में जीवाश्म बन गए। मौसन ने कहा, वे एलियंस हैं या नहीं, हम नहीं जानते, लेकिन वे बुद्धिमान थे।

वैज्ञानिकों ने खारिज किया मौसन का दावा
दूसरी ओर, कुछ वैज्ञानिकों ने इसे सिर्फ एक ‘पब्लिसिटी स्टंट’ करार दिया है। शव दिखाए जाने पर इन वैज्ञानिकों ने कहा, यह प्राचीन डमी हो सकती है, जो किसी खास प्रयोजन के लिए जानवरों के शव और अल्पाका खोपड़ी को मिलाकर बनाई गई है।

Story Loader